Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मधु कोड़ा की धमकी: 20 अप्रैल से सेल के खिलाफ चक्का जाम | राष्ट्र संवाद
    Headlines अपराध कारोबार राष्ट्रीय

    मधु कोड़ा की धमकी: 20 अप्रैल से सेल के खिलाफ चक्का जाम | राष्ट्र संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मधु कोड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सेल को दी ‘चक्का जाम’ की धमकी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (सेल) के प्रबंधन को धमकी दी है कि यदि स्थानीय युवाओं और भू-स्वामियों के मुद्दों का हल नहीं निकाला गया, तो 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’ किया जाएगा।

    यह विरोध झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में कंपनी की ‘गुआ खनन परियोजना’ के खिलाफ है।

    कोड़ा ने मांग की कि ‘सेल’ रोजगार में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दे।

    उन्होंने कहा कि जिन भू-स्वामियों की जमीन खनन के लिए ली गई थी, उन्हें नौकरी देना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने यह भी कहा कि उन किसानों को भी रोजगार में प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिनकी कृषि भूमि खनन गतिविधियों के कारण प्रभावित हुई है।

    कोड़ा गुआ में सेल प्रबंधन के खिलाफ ‘मानकी-मुंडा’ संघ के नेतृत्व में बुधवार से शुरू हुई तीन दिवसीय भूख हड़ताल में शामिल हुए।

    उन्होंने मांग की कि भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की सभी मांगें तुरंत पूरी की जाएं।

    जनसभा को संबोधित करते हुए कोड़ा ने कहा कि यदि प्रबंधन 20 अप्रैल तक ग्रामीणों की मांगों के समर्थन में कोई सकारात्मक पहल करने में विफल रहता है, तो वह खुद सड़कों पर उतरेंगे और ‘चक्का जाम’ करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला आरक्षण पर शशि थरूर का वार: यह ‘राजनीतिक नोटबंदी’ | राष्ट्र संवाद
    Next Article वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने CBSE 10वीं में 94% अंक लाकर किया नाम रोशन , बिना ट्यूशन के यूट्यूब से पढ़ाई कर हासिल की सफलता

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.