लोयोला स्कूल जूनियर सेक्शन का 76वां वार्षिक खेल दिवस संपन्न, लेपर्ड हाउस बना चैंपियन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। लोयोला स्कूल बिष्टुपुर के जूनियर सेक्शन का 76वां वार्षिक खेल दिवस गुरुवार को ‘नेचर नर्चर’ थीम पर आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में लेपर्ड हाउस ने चैंपियनशिप और जैग्वर हाउस ने रनर-अप ट्रॉफी हासिल की। कुल 78 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
तीसरी कक्षा के उत्कर्ष सिंह और आद्या प्रसाद, चौथी के पौलुस गुर्जा और कृतिका मुंडा तथा पांचवीं कक्षा के आर्यन कुमार गुप्ता और रीदा परवीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब और विशिष्ट अतिथि चंद्र शेखर फ्रांसिस ने विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर रेक्टर फादर माइकल थानाराज, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस, फादर पैंक्रास, जयंती शेषाद्री, विनीता एफ. एक्का, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

