Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार की विफलता और वादाखिलाफी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटमदा प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, 11 को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    हेमंत सरकार की विफलता और वादाखिलाफी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटमदा प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, 11 को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सरकार की विफलता और वादाखिलाफी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटमदा प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, 11 को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल

    ■ सरकार के तानाशाही और वादाखिलाफी पर जनता का आक्रोश अब सड़कों पर, सरकार की विदाई तय: गुंजन यादव

    जमशेदपुर। राज्य के ठप्प विकास कार्य, युवाओं से की गई वादाखिलाफी, धवस्त कानून व्यवस्था, तुष्टिकरण की राजनीति समेत खनिज संपदा की मची लूट, महिला उत्पीड़न व अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटमदा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर आक्रोश व्यक्त कर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पटमदा प्रखंड कार्यालय के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन किया। भाजपा पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता एवं कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो के संयुक्त नेतृत्व में

     

    आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोचीराम बाउरी समेत कई वरीय नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को 12 बिंदुओं के मांगपत्र पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि

     

    झारखण्ड में हेमंत सरकार के गठन के बाद से ही भ्रष्टाचार के नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। प्रदेश में अफसर, मंत्री से लेकर खुद मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के सूचकांक में अव्वल स्थान बनाने को आतुर है। ज्ञापन में कहा गया कि हेमंत सरकार की इन शर्मनाक करतूतों से पुरे देश में झारखंडी अस्मिता को चोट पहुँच रही है। आम झारखंडी खुद को शर्मसार महसूस कर रहा है।

    इससे पहले, आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पत्थर, बालू, खनिज संपदाओं की सरकारी संरक्षण में लुट हो रही है। विकास कार्य ठप्प है और विधि व्यवस्था बेपटरी हो गई है। राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग ने फलते-फूलते उद्योग का रूप ले लिया है।

     

    गुंजन यादव ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक अहंकार में हैं और इडी की जांच पर खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के तीन वर्ष बाद भी सरकार की उपलब्धि शून्य है। झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने युवा, किसान, महिलाओं के साथ धोखा एवं छल किया गया है, आज प्रदेश की जनता सरकार की उदासीन रवैये से निराश एवं हताश है। कहा कि जनता की आवाज बनकर भाजपा ने हमेशा जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया है। अगर सरकार इस चेतावनी से अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करती है तो उग्र आंदोलन के जरिये सरकार को जगाने का काम करेंगे। गुंजन यादव ने कहा कि आक्रोश है जो आज सड़कों पर दिख रहा है, अब जल्द ही सरकार की भी विदाई तय है।

    आक्रोश प्रदर्शन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मानोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोचीराम बाउरी व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

    इन मांगों पर सौंपा ज्ञापन: बिजली चोरी के नाम पर झूठी प्राथमिकी बंद करने, अवैध रूप से चल रहा क्रशर एवं ईट भट्टा बंद करने, कोल्ड स्टोर को अविलम्ब प्रारंभ करने, सभी लैम्पस में धान क्रय केंद्र चालू करने, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना में सभी बीमारी के मुफ्त ईलाज करने, कृषि लोन माफ, वृद्धा पेंशन समय पर देने, सभी उप स्वास्थय केंद्र पर डॉक्टर, सभी बी.पी.एल धारियों को आवास देना एवं छूटे हुए सभी लाभुकों को जोड़ने, समय पर राशन देने, प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार, पंचायत राज व्यवस्था में ससमय सभी नियम को पालन करने संबंधी मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।

    आक्रोश प्रदर्शन के दौरान जटाशंकर पांडेय, डॉ राजीव, मनोज कुमार सिंह, नीरज सिंह, प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, मोचीराम बाउरी, बिमल बैठा, अजीत कालिंदी, काजू शांडिल, संदीप मिश्रा, जिप सदस्य प्रदीप बेसरा, बिनोद राय, शरत चंद्र सरदार, वासुदेव मंडल, ओपन मांझी, सुभाष माली, दीपक महतो, दिलीप महतो, अभिमन्यु सिंह चौहान, आशुतोष दास, लक्ष्मी कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदता जागरूकता हेतु निकाली गई रैली, जिले की स्वीप आईकन, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अपर उपायुक्त, एलआरडीसी, डीटीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीआरओ समेत अन्य पदाधिकारी/ कर्मी हुए शामिल
    Next Article जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.