Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के ओजस्वी नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे। समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण के लिए दर्जनों हितग्राही मूलक योजनाएं चला रही हैं। गुंजन यादव ने कहा कि उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही राष्ट्र सर्वांगीण प्रगति कर सकता है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम छोर पर खडे अंतिम व्यक्ति की नि:स्वार्थ रूप से सेवा करने को कृतसंकल्पित हैं।

    कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहयोग किया समर्पित: संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘समर्पण दिवस’ के मौके पर आर्थिक सहयोग राशि समर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बंद लिफाफे के माध्यम से अंशदान समर्पित किया।

    विभिन्न मंडलों में मनाया गया समर्पण दिवस: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर एवं बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ सदस्यों ने विभिन्न बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, मिथिलेश सिंह यादव, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, चितरंजन वर्मा, अजय श्रीवास्तव, दीपू सिंह, हरकिशोर तिवारी, राम सिंह मुंडा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, चंचल चक्रवर्ती, नरेश प्रसाद, अमिताभ सेनापति, अभिमन्यु सिंह चौहान, सुमित शर्मा, काजू शांडिल, मिथिलेश साव, अमित सिंह, शशांक शेखर, लकी सिंह राजपूत, रानी ठाकुर, मीली दास, मनोज तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनशा के बढ़ते कारोबार के खिलाफ दीनदयाल सेवा संघ और संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ कल करेगी हल्ला बोल कार्यक्रम, बारीडीह दुर्गापूजा मैदान से पैदल यात्रा निकालकर चलाएगी जागरूकता अभियान
    Next Article सिंह गर्जना, हास्यासन और तालीवादन से गुंजायमान हुआ हिंदुस्तान मित्र मंडल हाई स्कूल

    Related Posts

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    June 23, 2026

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.