Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के शीर्ष पहलवानों ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, विनेश फोगाट ने लगाए यौन शोषण के आरोप
    Breaking News Headlines खेल राजनीति राष्ट्रीय

    देश के शीर्ष पहलवानों ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, विनेश फोगाट ने लगाए यौन शोषण के आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश के शीर्ष पहलवानों ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, विनेश फोगाट ने लगाए यौन शोषण के आरोप

    टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगट सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए बुधवार को राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की ‘तानाशाही’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पहलवानों ने अपनी शिकायतों या अपनी मांगों का सटीक विवरण साझा नहीं किया, लेकिन यह स्पष्ट था कि जिस तरह से भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का संचालन सिंह कर रहे हैं वे उससे तंग आ चुके हैं, जो कि कैसरगंज से भाजपा सांसद भी हैं।

    बजरंग, विनेश, रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सरिता मोर, संगीता फोगट, सत्यव्रत मलिक, जितेंद्र किन्हा और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता सुमित मलिक उन 30 पहलवानों में शामिल हैं जो जंतर-मंतर पर इकट्ठे हुए हैं। बजरंग पुनिया ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, ‘हमारी लड़ाई सरकार या भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के खिलाफ नहीं है। यह WFI के खिलाफ है। हम दिन के बाद विवरण साझा करेंगे। ‘ये अब आर-पार की लड़ाई है।’

    विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच के पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘कोच महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। WFI अध्यक्ष बृजभूषण शर्मा ने ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।’ उन्होंने कहा है कि पुरुष कोच भी लड़कियों का यौन शोषण करते हैं।

    बजरंग के सहयोगी स्टाफ, उनके कोच सुजीत मान और फिजियो आनंद दुबे भी विरोध में शामिल हो गए हैं। एक अन्य पहलवान ने कहा, ‘तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ सिंह 2011 से शीर्ष पर हैं। वह फरवरी 2019 में लगातार तीसरी बार डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष चुने गए थे।

    साक्षी मलिक ने ट्वीट किया, ‘खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं लेकिन महासंघ ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया है। एथलीटों को प्रताड़ित करने के लिए मनमाने नियम बनाए जा रहे हैं।’ अंशु मलिक, संगीता फोगट और अन्य पहलवानों ने भी इसी तर्ज पर बॉयकॉट WFI प्रेसिडेंट हैशटैग के साथ ट्वीट किए और पीएमओ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज किया ऐलान
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.