Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव : बंगाल के कूचबिहार में BJP समर्थकों के घरों में तोड़फोड़, लक्षद्वीप में सबसे कम वोटिंग
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    लोकसभा चुनाव : बंगाल के कूचबिहार में BJP समर्थकों के घरों में तोड़फोड़, लक्षद्वीप में सबसे कम वोटिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लोकसभा चुनाव : बंगाल के कूचबिहार में BJP समर्थकों के घरों में तोड़फोड़, लक्षद्वीप में सबसे कम वोटिंग
    नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले फेज की वोटिंग शुरू हो चुकी है. पहले फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. कुल 102 सीटों पर 1625 कैंडिडेट्स की किस्मत आज EVM में कैद हो जाएगी. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले फेज की वोटिंग शुरू हो चुकी है. पहले फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. कुल 102 सीटों पर 1625 कैंडिडेट्स की किस्मत आज EVM में कैद हो जाएगी.

     

     

    वोटिंग के बीच बंगाल के कूचबिहार में हिंसा हुई है. यहां BJP समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ हुई है. तृणमूल पर हमले का आरोप है. तृणमूल ने हमले के आरोपों से इनकार किया है. केंद्रीय मंत्री और नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी ने कहा कि हम देश के सबसे बड़े त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं. मैं विशेष रूप से मतदाताओं से अपील करूंगा कि यहां तापमान अधिक है इसलिए उन्हें जल्दी आना चाहिए और मतदान करें. पिछली बार 54 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार हमारा संकल्प मतदान प्रतिशत को 75 प्रतिशत तक ले जाने का है. मैं निश्चित रूप से यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीतूंगा.

     

     

     

    लोकसभा चुनाव के पहले फेज में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कोयंबटूर में अपना वोट डाला, वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने हरिद्वार के एक पोलिंग सेंटर पर अपना वोट डाला. लक्षद्वीप में सबसे कम 5.59% वोटिंग- देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. सुबह 9 बजे तक लक्षद्वीप में सबसे कम 5.59% वोटिंग हुई, जबकि सबसे अधिक त्रिपुरा में 15.21% वोटिंग दर्ज की गई.

     

     

    एक्टर रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ ने कहा कि मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है कि वे सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे. हमने 44 साल तक छिंदवाड़ा की जनता के लिए काम किया है. मुझे पूरा विश्वास है कि जनता हमें आशीर्वाद देगी.

     

     

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान है. मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि आप सभी इस महापर्व में भाग लें. आपका हर वोट भ्रष्टाचार के खिलाफ होने वाला है. परिवारवाद और तुष्टिकरण के ख़िलाफ़. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि आपका हर वोट गांवों को मजबूत करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा, युवाओं की आकांक्षाओं को पंख देगा और किसानों को सम्मान के साथ आगे बढ़ाने में योगदान देगा… मैं यह भी कहना चाहता हूं आपका वोट एक सुरक्षित भारत, एक समृद्ध भारत और एक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा और इसके लिए आप सभी को मतदान करना और इस चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्शन अवतार में जान्हवी कपूर स्टारर उलझ का टीजर हुआ जारी
    Next Article बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू,38 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.