Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्शन अवतार में जान्हवी कपूर स्टारर उलझ का टीजर हुआ जारी
    Headlines सिनेमा

    एक्शन अवतार में जान्हवी कपूर स्टारर उलझ का टीजर हुआ जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एक्शन अवतार में जान्हवी कपूर स्टारर उलझ का टीजर हुआ जारी
    जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक फिल्म उलझ की पहली झलक देखने का फैंस को मौका मिल गया है. मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है. टीजर देखकर लगता है कि सुधांशु सरिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक आईएफएस ऑफिसर का किरदार निभाने वाली हैं.पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म उलझ के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत सुहाना उर्फ जाह्नवी की जॉगिंग से होती है. जाह्नवी विदेशी ऑफिसर्स के साथ बातचीत करती हैं.

     

     

    इस दौरान एक वॉयस ओवर सुनाई देता है- सुहाना, क्या तुम सच में सोचती हो कि तुमने जो कुछ भी किया वह तुम्हारे देश के लिए था धोखा, वफा तो महज शब्द हैं जिनमें हम जैसे लोग फंस जाते हैं. ये राष्ट्र, सीमाएं तो रेत पर खींची गई लाईनें हैं.वे किसी लायक नहीं हैं.उलझ का टीजर जाह्नवी कपूर के वॉयसओवर के साथ होता है. जाह्नवी कहती हैं- गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है, या तो देकर या लेकर. टीजर में जाह्नवी कपूर को जासूसी करते देखा जा सकता है जो अलग-अलग फाइलें खंगालती नजर आती हैं. इसके साथ-साथ वे एक्शन अवतार में भी दिखाई देती हैं.उलझ में जाह्नवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी अहम किरदार में हैं.

     

     

    वहीं टीजर में अली खान भी दिखाई दिए हैं. इसके अलावा आदिल हुसैन, राजेश तैलंग, मियांग चांग, राजेंद्र गुप्ता और जीतेंद्र जोशी ने भी फिल्म का हिस्सा हैं. उलझ को सुधांशु और परवेज शेख ने लिखा है. जाह्नवी कपूर की ये फिल्म 5 जुलाई 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

     

     

    जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जूनियर एनटीआर स्टारर देवारा: पार्ट 1 में भी दिखाई देंगी. यह उनकी पहली डेब्यू तेलुगु फिल्म है. इसके अलावा उनकी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही भी 31 मई, 2024 को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस फिल्म में वे राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी. वहीं उनके पास रामचरण के साथ दूसरी तेलुगु फिल्म आरसी16 भी पाइपलाइन में है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ेगा गोविंदपुर का (तरुण सहमद) प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता
    Next Article लोकसभा चुनाव : बंगाल के कूचबिहार में BJP समर्थकों के घरों में तोड़फोड़, लक्षद्वीप में सबसे कम वोटिंग

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.