Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोजपा के प्रदेश महासचिव मो. असलम का निधम
    बिहार

    लोजपा के प्रदेश महासचिव मो. असलम का निधम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोजपा के प्रदेश महासचिव मो. असलम का निधम

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव बलिया निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी मोहम्मद असलम का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह उनके आवास पर ही दिन के लगभग 10:30 बजे निधन हो गया है। निधन होने का समाचार क्षेत्र में फैलते ही देखने वालों का उनके घर पर तांता लग गया । मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद असलम पिछले दो माह से काफी गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। मोहम्मद असलम लोजपा के प्रदेश महासचिव के पद पर पिछले कई वर्षों से पार्टी में रहकर सेवा कर रहे थे । मोहम्मद असलम का उम्र लगभग 62 वर्ष बताई जाती है। पिता मोहम्मद स्वर्गीय अब्दुल अजीज घर मिरदः टोली छोटी बलिया जिला बेगूसराय के रहने वाले हैं। पिछले 20 वर्षों से राजनीति में काफी सक्रिय थे। और सामाजिक कार्य में गरीबों की मदद करने में लगे रहते थे। वर्ष 2015 में लोजपा के टिकट पर साहेबपुर कमाल विधानसभा से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। और सोशल वर्कर के रूप में अपने क्षेत्रों में सामाजिक कार्य किया करते थे । स्वर्गीय मोहम्मद असलम अपने पीछे पत्नी, 3 पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए हैं। जिसमें दोनों पुत्री एवं एक पुत्र की शादी कर चुके थे। मोहम्मद असलम के निधन का समाचार मिलते ही बलिया क्षेत्र के अंतर्गत सभी राजनीतिक पार्टी के लगभग सभी स्थानीय नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक नजर देखने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे थे। निधन पर उनके घर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं गम का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बचपन के दोस्त बलिया नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद मोहम्मद जावेद अख्तर ने भी काफी गहरा दुख व्यक्त किया है। दलित सेना के प्रदेश नेता संजय पासवान भी पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने इस विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि इस जिला से एक कर्मठ और लगन शील सच्चा जुझारू नेता को पार्टी ने खो दिया है जिसकी भरपाई भविष्य में नहीं कर पाएंगे। वहीं लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता स्थानीय नेता सुरेंद्र विवेक, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बलिया व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हारून रशीद, भाजपा के नगर अध्यक्ष राकेश रोशन मुन्ना ,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष आनंदी महतो, वार्ड पार्षद स्थानीय मोहम्मद जाकिर, शिवनारायण शर्मा,शंकर शाह, फ़रोग़ उर रहमान, हदीसा खातून, शबनम खातून, राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजीत दास, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद पासवान, युवा लोजपा के नेता भोला पासवान, तमाम नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ ए आई एस एफ छात्र संगठनों ने निकाला साइकिल मार्च
    Next Article विश्व का कल्याण करें महाप्रभु जगन्नाथ जी – काले

    Related Posts

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    धनतेरस पर समसा , मंसूरचक बाजार में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर शाम तक रही चहल-पहल

    November 6, 2026

    महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा महोत्सव आयोजित

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.