Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोहरदगा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सियासत हुई तेज
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    लोहरदगा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सियासत हुई तेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी शोभायात्रा पर पत्थराव की जानकारी लेने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास आज लोहरदगा गये। वहां स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देते हुए घटनास्थल पर जाने से रोक दिया। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि तुष्टिकरण के चक्कर में बहुसंख्यक समाज को दबाना बंद करे। जुलूस इस क्षेत्र से जायेगा, इस क्षेत्र से नहीं जायेगा यह नहीं चलेगा। साथ ही दिखावे की कार्रवाई का भी भाजपा कड़ा विरोध करेगी। प्रशासन का बैलेंसिंग एक्ट नहीं चलेगा, जिसमें दोनों पक्षों के बराबर बराबर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो दोषी है, उस पर निष्पक्ष होकर कार्रवाई करनी होगी। इसके बाद श्री दास लोहरदगा के सदर अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। सभी ने बताया कि उनका जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला था। अचानक कब्रिस्तान की ओर से पत्थरों की बारिश होने लगी। लोगों को बचाव करने तक का अवसर नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन का रवैया भी ढुलमूल रहा है। निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरे पक्ष को लोगों के खिलाफ दिखावे की कार्रवाई हो रही है।
    श्री दास ने लोहरदगा में भाजपा के कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पहले से तैयारी कर घटना को अंजाम दिया गया। जुलूस में सुरक्षा के नाम पर मात्र तीन-चार पुलिसकर्मी थे, उनके पास डंडा भी नहीं था। 2020 में लोहरदगा में ही सीएए-एनआरसी के समर्थन में निकाले गये जुलूस में पत्थराव हुआ था, उसमें नीरज राम प्रजापति नाम के युवक की मौत हो गयी थी। इसके बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। यह पूरी घटना में हेमंत सरकार की विफलता का परिणाम है। इस सरकार के सत्ता में आते ही राज्य में विघटनकारी शक्तियां सक्रिय हो गयी हैं। रांची में सरहूल की शोभायात्रा रोकी जाती है, तो खूंटी में मंगला यात्रा को रोक दिया जाता है। यह केवल वोटबैंक व तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम है। राज्य सरकार उनके सामने नतमस्तक है। झारखंड में बढ़ती सांप्रदायिक घटना के पीछे पीएफआइ के हाथ से इनकार नहीं किया जा सकता है। उनका काम ही सांप्रदायिक उन्माद और अराजकता फैलाना है। क्षेत्र से आनेवाले राज्य सरकार के मंत्री व एक राज्यसभा सांसद की भूमिका भी संदेहास्पद है। श्री दास ने पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने घटना स्थल के गांववालों से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उन्हें हिम्मत रखने का हौसला दिया। साथ ही बताया कि पूरा भाजपा परिवार उनके साथ सच की लड़ाई में खड़ा है। इस दौरान लोहरदगा के सांसद श्री सुदर्शन भगत, जिला अध्यक्ष मनिर उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक, प्रखंडों में 18-22 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य मेला को लेकर की गई ब्रीफिंग
    Next Article ब्रह्मानंद अस्पताल में नन्ही ज्योति को ऑपरेशन के बाद मिली नई जिंदगी, नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने उठाया इलाज का जिम्मा

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.