Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में फिर लॉकडाउन; एक दिन में रिकॉर्ड 30 हजार से ज्यादा नए केस
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में फिर लॉकडाउन; एक दिन में रिकॉर्ड 30 हजार से ज्यादा नए केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ते दिख रहे हैं और महामारी की शुरुआत के बाद से इस देश में रोजाना दर्ज हो रहे कोविड मामले अब अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में 30 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन में फिर से कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही है. वहीं झोंगझोउ में लॉकडाउन समेत कई सख्त कोविड नियमों और वेतन विवाद को लेकर जबरदस्त नाराजगी देखी गई और कर्मचारियों तथा पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई.

     

    नेशनल हेल्थ ब्यूरो ने कहा कि चीन में बुधवार को 31,454 मामले दर्ज किए जिसमें 27,517 मामले बिना किसी लक्षण के थे. हालांकि ये मामले चीन की 1.4 बिलियन की विशाल आबादी की तुलना में यह संख्या अपेक्षाकृत बेहद कम है, लेकिन बीजिंग की सख्त शून्य-कोविड पॉलिसी के तहत, छोटे-छोटे मामलों के सामने आने के बाद पूरे शहरों को बंद किया जा सकता है और कोरोना से संक्रमित लोगों को बेहद सख्त क्वारंटीन में रखा जा सकता है.

     

    कोरोना के मामले के तीसरे साल में जाने के बीच चीन में एक के बाद एक पाबंदियों और सख्त गाइडलाइंस ने लोगों को थका दिया है और गुस्से में भी भर दिया है. लगातार पाबंदियों ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में छिटपुट विरोध और उत्पादकता के स्तर को प्रभावित किया है.

    चीनी सोशल मीडिया पर उपलब्ध झोंगझोउ स्थित कारखाने के वीडियो में नकाब पहने हजारों प्रदर्शनकारी सफेद सुरक्षात्मक सूट पहने पुलिसकर्मियों का सामना करते नजर आ रहे हैं. एक व्यक्ति के सिर पर डंडा मारा गया और एक अन्य को उसके हाथ पीछे की ओर बांधकर ले जाया गया.सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में कहा गया कि ये लोग संविदा के उल्लंघन का विरोध कर रहे थे.

     

    कोरोना संक्रमण के कारण चीन में लंबे समय तक दुकानें एवं कार्यालय बंद रहे और लाखों लोगों को कई सप्ताह तक घरों में बंद रहना पड़ा. इन प्रतिबंधों से परेशान लोगों ने कुछ इलाकों में प्रदर्शन किए हैं. पिछले महीने हजारों कर्मचारी कोरोना के खिलाफ सुरक्षा के अपर्याप्त उपायों और बीमार पड़ने वाले सहकर्मियों को कोई मदद नहीं मिलने की शिकायतों के कारण ताइवान स्थित फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप कंपनी द्वारा संचालित कारखाना छोड़कर चले गए थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश: एक पेड़ काटने की जरूरत हो तो, दो लगाने के बाद ही काटें
    Next Article अजमेर: शादी के 26 दिन बाद पति ने पत्नी का रेता गला, लाश बोरे में भरकर पुष्कर में फेंकी

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.