Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजमेर: शादी के 26 दिन बाद पति ने पत्नी का रेता गला, लाश बोरे में भरकर पुष्कर में फेंकी
    Breaking News Headlines

    अजमेर: शादी के 26 दिन बाद पति ने पत्नी का रेता गला, लाश बोरे में भरकर पुष्कर में फेंकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिले में शादी के 25 दिन बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी. वहीं लाश को बोरे में भरकर पुष्कर में किसी सुनसान जगह पर फेंक दिया. बता दें कि पत्नी की हत्या के बाद जब पति उसकी लाश बोरे में भरकर ठिकाने लगाने जा रहा था तो पड़ोसी ने देख लिया और पुलिस को सूचना कर दी. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने पति से पूछताछ के बाद शव बरामद कर लिया है.

     

    बता दें कि क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के द्वारका नगर गली नंबर-4 में रहने वाला मुकेश सिंधी (34) नया बाजार में कपड़े की दुकान चलाता है जिसकी 26 दिन पहले ही भगवान गंज की रहने वाली जेनिफर (32) से शादी हुई थी. दोनों अलग-अलग जाति के हैं जिनकी अरेंज मैरिज हुई थी. वहीं शादी के बाद से ही दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगा. आरोपी के पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो रही थी और जेनिफर लगातार कह रही थी कि मुझे माफ करो, अब ऐसा नहीं करूंगी. वहीं कुछ देर बाद दोनों की आवाज आनी बंद हो गई और कुछ समय बाद मुकेश घर से बाहर निकला और एक बोरा लेकर घर आया.

     

    पड़ोसियों के मुताबिक मुकेश घर के बाहर वही बोरा लेकर निकला जो स्कूटी पर रखते समय गिर गया. इसी दौरान पड़ोसी को बोरे में लाश दिखाई दी जिसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले मुकेश ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और इस दौरान वह लगातार पति के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा और उसने जेनिफर का गला रेत दिया.

     

    पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि उसने पत्नी का मर्डर कर बॉडी पुष्कर में फेंक दी है. वहीं घटना के बाद पुलिस की जांच में पता चला है कि मुकेश ने तीन साल पहले यह घर खरीदा था और अक्सर दोनों घर में ही बंद रहते थे. फिलहाल आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन में फिर लॉकडाउन; एक दिन में रिकॉर्ड 30 हजार से ज्यादा नए केस
    Next Article महाराष्ट्र के शख्स ने श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, केक के अलावा बिरयानी भी बांटी

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.