Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया

    विभाग द्वारा गलत तरीके से सर्वे के नाम पर लोड संबंधित अन्य कार्रवाई को रोके जाने को लेकर 6 सूत्री मांग पत्र एसडीओ को सौंपा

    एसडीओ ने ऊर्जा मेला लगा कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिए

    बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा गलत तरीके से सर्वे के नाम पर विथुत लोड संबंधित अन्य कार्रवाई को अभिलंब रोके जाने को लेकर करनडीह स्थित विद्युत विभाग के एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किए। इस दौरान प्रभारी एसडीओ आर बी महतो को छह सूत्री मांग पत्र सौंपे।

     

     

    सोपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से पंचायत क्षेत्र में विभाग द्वारा सर्वे की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को देने, उपभोक्ताओं को सर्वे के नाम पर उनके घर घर जाकर घर में लगे उपकरणों की गलत तरीके से जांच नहीं करने, आनन-फानन में लोड की गणना कर भय पैदा नहीं करने, विभाग द्वारा उपकरणों की जो लोड सीमा अंकित की गई है उस विसंगतियां को दूर करना, लोड निर्धारित के नियम की जानकारी उपभोक्ताओं को देने,उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर ऊर्जा मेला लगाने, क्षेत्र में पुराने जर्जर तारों को अविलंब दुरुस्त किए जाने, पुराने पोल को बदले जाने इत्यादि मांगे मुख्य रूप से शामिल है।

     

     

    प्रभारी एसडीओ आरबी महतो ने जेई को तत्काल उर्जा मेला लगाने का निर्देश दिए हैं, वही क्षेत्र में विद्युत से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही है। उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवा कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिए है।
    इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, जी गणेश राजा राव, जितेंद्र प्रसाद,सोनू कुमार पंडित, शंकर प्रसाद, देवलोचन शर्मा, बीएन मिश्रा, आरके सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के निर्देश पर मणिपुर में फंसे झारखण्ड के छात्रों की हो रही सुरक्षित वापसी
    Next Article अपने राष्ट्र व धर्म की रक्षा करने वाले सूरवीर जरनैलों को शत शत नमन- काले

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.