Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्यिक संस्था ” हुलास ” ने मनाया “सावन मनभावन”कार्यक्रम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड साहित्य

    साहित्यिक संस्था ” हुलास ” ने मनाया “सावन मनभावन”कार्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्यिक संस्था ” हुलास ” ने मनाया “सावन मनभावन”कार्यक्रम

    मंचीय कवियों की साहित्यिक संस्था ‘हुलास’ ने तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में श्रावणी काव्य संध्या ‘सावन मनभावन’ का आयोजन किया, जिसमें नगर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने सावन पर गीत, गजल, कवितायेँ प्रस्तुत करके प्रयाग कक्ष को सवान की फुहारों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में नगर की प्रतिष्ठित साहित्यकार श्रीमती गीता मुद्लियार ‘नूर’ तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में तुलसी भवन के मानद सचिव श्री प्रसेनजीत तिवारी उपस्थित हुए ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता हुलास के अध्यक्ष और वरिष्ठ कवि श्री श्यामल सुमन ने किया। अपने स्वागत संबोधन में हुलास की उपाध्यक्ष विजय नारायण बरूका ने सावन मनभावन पर अपनी काव्यांजलि तथा उद्गार प्रगट किये और अतिथियों का अभिनन्दन किया. कार्यक्रम में ‘हुलास’ के अतरिक्त अन्य ‘साहित्यिक संस्थाओं’ के रचनाकारों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करके सावन को मनभावन बना दिया । “सावन मनभावन” की कुछ शानदार झलकियाँ प्रस्तुत हैं :

    पूनम शर्मा ने ” सावनी ऋतु ये देखो आई है ” पंक्तियों से खूब सराहना बटोरी ।

    जय प्रकाश पाण्डेय ने ” रोज हम कितने सच भुलाते हैं , तब कहीं एक दिन जी पाते हैं” पंक्तियों से सावन को मनभावन बना दिया ।
    अजय मुस्कान ने पढ़ा : न जाने किसकी आवाज हो रहा हूँ। इश्क मोहब्बत सा रिवाज हो रहा हूँ।
    बोलता हँ झूठ हर रोज़ सौ दफा ।
    आहिस्ता आहिस्ता तबाह हो रहा हँ ।।

    अध्यक्ष श्यामल सुमन की रचना : झूल रहे हैं झूले कितने । है प्रीतम को भूलें कितने ।।
    सुख दुख का अभिवादन ।
    ऐसे आया सावन ।।
    सबको सावन की छटा से भिगो दिया

    विजय बेरूका जी ने पढ़ा : झूला झूल रहे मधुवन में माधव मदन मुरारी ना ।
    शिप्रा सैनी ने पढ़ा : सघन घटा है , तपन विरल ।
    कृष्णा आजमगढ़ी की रचना ” मुझसे मिलने कभी , यूँ भी आना प्रिये ।
    चाँद तारे घटाएं उतर आएंगी।
    हवाएं आएंगी फूलों के लेके पराग ।
    तेरी राहों में कलियां , बिखर जायेंगी।।

    धन्यवाद ज्ञापन जय प्रकाश पाण्डेय ने प्रस्तुत किया.
    कार्यक्रम में श्री अजय मुस्कान, दीपक वर्मा “दीप”, जय प्रकाश पाण्डेय , पूनम शर्मा “स्नेहिल” , शिप्रा सैनी , विजय नारायण “बेरूका ” , माधवी उपाध्याय, वीना पाण्डेय, वरूण प्रभात आदि उपस्थित हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण, परिसर की साफ-सफाई पर जताई संतुष्टि
    Next Article विदाई समारोह में प्रशासी पदाधिकरी को दी गई भावपूर्ण विदाई, सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की सभी ने दी शुभकामनायें

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.