लायंस क्लब जॉन-सी द्वारा CPR व फर्स्ट एड ट्रेनिंग का सफल आयोजन, 400 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322A के रीजन-1, जॉन-सी के जॉन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के नेतृत्व में आज बिष्टुपुर स्थित होटल अल्कोर में एक अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक सी.पी.आर. एवं फर्स्ट एड ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य होटल स्टाफ और आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना था। कार्यक्रम में होटल अल्कोर के कर्मचारियों के अलावा लायंस क्लब भारत, कालिमाटी, नॉर्थ और स्टील सिटी के सदस्यों सहित कुल 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का नेतृत्व टाटा फाउंडेशन की वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. बनाली मुखर्जी एवं षेखर रजक ने किया। प्रतिभागियों को हृदय गति रुकने, दम घुटने, दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार और सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गहन रुचि दिखाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पी.डी.जी. राजीव रंजन, डी.सी. महिला सशक्तिकरण सारिका सिंह, तथा सोमित्रों रॉय का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर लायन भरत सिंह ने कहा,

इस आयोजन को सफल बनाने में आनंद चौधरी, अशोक खंडवाल, सारिका सिंह, अंजुला सिंह, सुचित्रा रुंगटा, सुनीता सिंह, वीणा चौधरी, पुष्पा सिंह, बी.सी. केडिया, रिपा दत्ता, शुभम वाजपेयी, अमृता कुलताज, रविंदर कौर, विश्वनाथ पात्रो, मंजु कालिंदी, आयुष्मान सिंह, सौरभ आनंद, मीनल शर्मा, राजेश सिंह, करन गोराई, ज्योति सिंह, संजय सेन सहित कई अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

