जुगसलाई में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक, 22 वार्डों में कमिटी गठन का निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जुगसलाई ललित आश्रम में आयोजित संगठन सृजन अभियान बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जुगसलाई नगर परिषद के सभी 22 वार्डों में कमिटी गठन और BLA-2 चयन के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर प्रदेश नेता, वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों को जोड़ने का आह्वान किया।

प्रखंड पर्यवेक्षक रामलाल प्रसाद पासवान ने क्षेत्र भ्रमण कर संगठन मजबूत करने और जनसमस्याओं को उठाने पर जोर दिया। प्रदेश सचिव के.के. शुक्ल ने कमिटी गठन को लेकर प्रशिक्षण दिया। बैठक में जिला महामंत्री ज्योति मिश्र, महेश खिरवाल, नवनीत मिश्र, नलिनी सिन्हा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


