Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब भारत ने किया निःशुल्क डायबिटीज एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, 156 से अधिक लोगों ने करवाया निःशुल्क जांच
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लायंस क्लब भारत ने किया निःशुल्क डायबिटीज एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, 156 से अधिक लोगों ने करवाया निःशुल्क जांच

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लायंस क्लब भारत ने किया निःशुल्क डायबिटीज एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, 156 से अधिक लोगों ने करवाया निःशुल्क जांच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर 13 जुलाई: लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट एक्टिविटी के तहत आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा क्लब के साकची स्थित कार्यालय में निःशुल्क डायबिटीज चेकअप एवं हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में 156 से अधिक लोगों ने भाग लिया और निःशुल्क अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि ‘‘समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा दायित्व है। लायंस क्लब केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा की भावना का प्रतीक है। आज के इस कैंप के माध्यम से हमने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे।’’

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा कि ‘‘स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। बदलती जीवनशैली के कारण डायबिटीज जैसी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय पर जांच और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित जांच को अपनी आदत बनाएं।’’ साथ ही श्रीमती सिंह ने क्लब के द्वारा एक परमानेन्ट प्रोजेक्ट की घोषना की और बताया कि प्रत्येक महीने के दूसरे सप्ताह को क्लब के द्वारा एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आंख, दांत और स्वास्थ्य का निःशुल्क जांच किया जाएगा।

    क्लब के सचिव लायन आयुष्मान सिंह, कोषाध्यक्ष लायन सौरभ आनंद, राजेश सिंह, सुधीर पाण्डे, राजेश चावला, लायन राहुल सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण इस सेवा कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

    स्वास्थ्य जांच करने वाले डॉ॰. जिया अहमद, डॉ॰. कृष्णा एवं दानिश प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने मरीजों की जांच के साथ-साथ उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया। कार्यक्रम के अंत में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने वाले सभी लोगों को नाश्ता और ग्लूकोज दिया गया।

    क्लब के सचिव आयुष्मान सिंह और कोषाध्यक्ष सौरभ आनन्द ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

    156 से अधिक लोगों ने करवाया निःशुल्क जांच लायंस क्लब भारत ने किया निःशुल्क डायबिटीज एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने के लिए शिवभक्त करा रहे हैं पंजीयन 
    Next Article भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    Related Posts

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    July 18, 2026

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    July 18, 2026

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.