Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में आईएएस और आईपीएस अफसरों की तरह ही मंत्रियों को भी अपनी प्रापर्टी का पूरा ब्‍योरा करना होगा सार्वजनिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सुनाया फरमान
    Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में आईएएस और आईपीएस अफसरों की तरह ही मंत्रियों को भी अपनी प्रापर्टी का पूरा ब्‍योरा करना होगा सार्वजनिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सुनाया फरमान

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। सूबे में योगी आदित्‍यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के तहत एक महीना पूरा हो चुका है। लेकिन मुख्यमंत्री लगातार ताबड़तोड़ फैसले लेने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में आयोजित कैबिनेट की बैठक में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भ्रष्‍टाचार पर नकेल कसने के लिए आईएएस और आईपीएस अफसरों की तरह ही मंत्रियों को भी अपनी प्रापर्टी का पूरा ब्‍योरा सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। इसके अलावा मंत्रियों को अपने साथ-साथ पत्‍नी, बच्‍चों और परिवार के अन्‍य आश्र‍ित सदस्‍यों की सम्‍पत्ति का भी ब्‍योरा देना होगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने मंत्रियों से कहा है कि परिवार के सदस्‍यों का सरकारी कामकाज में हस्‍तक्षेप नहीं होना चाहिए।
    कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया कि बैठक में कुल 10 प्रस्‍ताव आए थे, जिसमें से नौ पास हो गए। सरकार ने 10 लाख लीटर एचपीएलसी (हाई परफारमेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी) का उत्पादन करने का निर्णय लिया है। यह एक प्रकार का इथेनाल है, जिसका उपयोग प्रयोगशालाओं में किया जाता है। उन्होंने बताया कि पहले इसे चीन से आयातित किया जाता था। विधानसभा में समय-समय पर आने वाले असरकारी प्रस्तावों के लिए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह और योगेंद्र उपाध्याय समिति के सदस्य होंगे। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया कि लोक निर्माण विभाग नाबार्ड की आरआइडीएफ योजना के तहत वित्तपोषित की जाने वाली सड़कों के निर्माण के एस्टीमेट पेश करते समय उसमे पांच वर्षों के रखरखाव की लागत को जोड़ा जाएगा। रखरखाव की लागत परियोजना लागत की अधिकतम 10 प्रतिशत होगी।
    मंत्री गोपाल नंदी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थापित टोल प्लाजा के संचालन, टोल की वसूली, छह एंबुलेंस और 12 पेट्रोलिंग वाहनों के संचालन के लिए एजेंसी के चयन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। टोल टैक्स की दरें अधिसूचित की जाएंगी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल की वसूली 1 मई से शुरू होगी। 222 करोड़ में निविदा हुई है। इससे जो भी टोल कलेक्‍शन होगा उससे जो सड़क बनाई गई है उसकी किस्‍तें और ब्‍याज भरा जाएगा और लोगों को अच्‍छी सुविधाएं मिले इसके लिए इसे कैबिनेट से पास किया गया। उधर, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 27,555 अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 7000 प्रतिमाह से बढ़ाकर 9000 प्रतिमाह करने का फैसला। इसके साथ ही मिड डे मील पकाने वाले 3,77,520 रसोइयों का वेतनमान 1500 प्रतिमाह से बढ़ाकर 2000 करने तथा पुरुष रसोइयों को पैंट शर्ट व महिला रसोइयों को साड़ी देने के लिए उनके खातों में 500 की राशि भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त भी कई अहम फैसले इस कैबिनेट की बैठक में लिए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article वंचितों तक पहुंचने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की सख्त जरूरत : धर्मेंद्र प्रधान

    Related Posts

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    June 22, 2026

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.