Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भाँति नमन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भाँति नमन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भाँति नमन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : मात्र 19 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए हँसते-हँसते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिवीर शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने शहीद करतार सिंह सराभा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

     

    इस मौके पर वरिष्ठ इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर नाम हैं। उनकी संघर्षगाथा नई पीढ़ी को राष्ट्रहित के लिए समर्पित होने का संदेश देती है। नमन परिवार द्वारा इस आयोजन के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

     

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि सराभा की शहादत हमें याद दिलाती है कि देश की आज़ादी अनगिनत बलिदानों की देन है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

     

    वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि करतार सिंह सराभा ने जिस उम्र में आज के युवा अपने सपनों की शुरुआत करते हैं, उस उम्र में उन्होंने देश की आज़ादी को अपना एकमात्र लक्ष्य बना लिया था। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और निर्भीक राष्ट्रभक्ति की मिसाल है।

     

    कार्यक्रम के दौरान रामलीला उत्सव समिति के रामकेवल मिश्रा, साहित्यकार बलविंदर सिंह, नमन परिवार की रितिका श्रीवास्तव एवं अन्य ने शहीद सराभा के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके अदम्य उत्साह को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नमन के संस्थापक सदस्य जूगुन पांडे ने किया।

     

    मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र शर्मा, एडवोकेट अशोक कुमार सिंह, सुखविंदर सिंह , अखिलेश पांडे , संदीप कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष राजपति देवी, ब्यूटी तिवारी, ममता पुष्टि, ममता साहा, कंचन देवी, संध्या रानी महतो, शुक्ला हलदर, स्वीटी हलदर, राधिका देवी, कविता देवी, पूनम सिन्हा, मोना गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।

    शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भाँति नमन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजरंगदल जमशेदपुर महानगर संस्कार सप्ताह द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन  
    Next Article तैली (गोराई) कुलु समाज का चौथा रक्तदान शिविर, 125 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    July 23, 2026

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.