एएनएम के तृतीय बैच का कुष्ठ रोग प्रशिक्षण शिविर संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से एएनएम के तृतीय बैच का कुष्ठ रोग प्रशिक्षण सबल सेंटर सभागार, जमशेदपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, समय पर इलाज, रिएक्शन व न्यूराइटिस के प्रबंधन से दिव्यांगता रोकने पर जोर दिया।
जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने 1 अप्रैल 2025 से लागू संशोधित एमडीटी उपचार पद्धति की जानकारी दी, जिसके तहत अब 14 वर्ष से ऊपर के मरीजों को एडल्ट एमडीटी और 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को चाइल्ड एमडीटी दी जाएगी। साथ ही सेंसरी टेस्टिंग, डब्ल्यूएचओ ग्रेडिंग, एसडीआर व रिफाम्पिसिन से संबंधित जानकारी साझा की गई।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग, सबल सेंटर एवं जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

