टाटा ग्रुप में नेतृत्व को लेकर घमासान, चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर नोएल टाटा का विरोध; अब AGM पर टिकी नजर
बोर्ड में 4-1 से प्रस्ताव मंजूर, नोएल टाटा ने फैसले को बताया गैर-कानूनी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा ग्रुप के शीर्ष नेतृत्व को लेकर एक बार फिर मतभेद सामने आए हैं। टाटा संस के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए चेयरमैन बनाए रखने की मंजूरी दे दी है। रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्ताव के पक्ष में चार और विरोध में एक वोट पड़ा। विरोध करने वाले एकमात्र सदस्य टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा रहे।
नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के खिलाफ मतदान करते हुए फैसले को ‘गैर-कानूनी’ बताया। उन्होंने अपनी असहमति दर्ज कराई और कहा कि चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर उनका विरोध कानूनी राय के आधार पर खारिज किया गया। इससे टाटा संस के भीतर नेतृत्व को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं।

