स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर “सेल्फी विद सोर्स सेग्रीगेशन” पहल शुरू की गई है। इसके तहत नागरिकों को घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा सेल्फी अपलोड कर अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पात्र परिवारों को ट्विन बिन उपलब्ध कराया जाएगा।
अभियान का शुभारंभ विशेष पदाधिकारी टार्निश कुमार हंस ने किया। मौके पर विशेष पदाधिकारी विश्वजीत महतो, अकाउंट ऑफिसर, सिटी मैनेजर, टीएसयूआईएसएल के डॉ. आलोक, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर समेत जेएनएसी के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। जेएनएसी ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़कर स्रोत पर कचरा पृथक्करण अपनाने की अपील की।

