Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में क़ानून व्यवस्था अबतक की सबसे निचले स्तर पर : दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्य में क़ानून व्यवस्था अबतक की सबसे निचले स्तर पर : दिनेश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा सोनारी मंडल की कार्यसमिति बैठक में राज्य सरकार की विफलताओं पर चर्चा, फ़्री वैक्सीन के लिए मोदी सरकार का जताया आभार

    ◆ राज्य में क़ानून व्यवस्था अबतक की सबसे निचले स्तर पर : दिनेश कुमार
    ◆ रोजगार वर्ष में युवा झेल रहे बेरोजगारी का दंश, झारखंड सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त : राजकुमार सिंह

    भारतीय जनता पार्टी की सोनारी मंडल में कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। मंडल अंतर्गत भारत सेवाश्रम संघ भवन के स्व. अनिर्बन रॉय सभागार में सेमी डिजिटल प्रारूप में आहूत उक्त बैठक में पार्टी के जिला और प्रदेश स्तरीय कई नेताओं सहित सोनारी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यमसमिति सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से केंद्र की मोदी सरकार के प्रति निःशुल्क कोरोनारोधी वैक्सीन और जरूरतमंदों तक सूखा राशन वितरण योजना के विस्तार के लिए भाजपा नेताओं ने आभार जताया। कोरोना सहित अन्य बीमारियों के कारण साथ छोड़ गये भाजपाई साथियों सहित अन्य दिवंगत पुण्यात्माओं के प्रति मौन धारण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बैठक में भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई वाली यूपीए सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए तीव्र आलोचना किये। बतौर प्रभारी भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सूबे में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अत्यंत अराजक है और अबतक के सबसे निचले स्तर पर है। कहा कि राज्य में अपराधी सरेराह सड़क पर तांडव मचा रहे हैं। जज, अधिवक्ताओं को अपराधी निशाने पर ले रहे हैं। प्रदेश में रूल ऑफ़ लॉ की स्थिति लगातार क्षीण हो रही है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने झारखंड सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरते हुए जमकर आलोचना किया। कहा कि कहने को हेमंत सरकार ने वर्ष 2021 को रोजगार वर्ष घोषित किया है, किंतु सर्वाधिक बेरोज़गारी के आंकड़े इसी साल देखने सुनने को मिल रहे हैं। नये रोज़गार मुहैया कराने के विषय पर सरकार जुमलेबाजी करती दिख रही है। दक्ष और योग्य युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार गंभीर नहीं है और कार्ययोजना का अभाव स्पष्ट झलक रहा है। बैठक को अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यसमिति बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने मंडल क्षेत्रों में बिजली की अनियमितता, जर्जर सड़क और अन्य जनउपयोगी सेवाओं और योजनाओं के अधूरेपन से पार्टी के आला नेताओं का ध्यान खींचा। इसपर पार्टी नेताओं ने ज्ञापन के मार्फ़त जिला कमिटी को संबंधित विषयों की जानकारी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। बैठक की अध्यक्षता सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने किया। मंडल प्रभारी सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व मंडल प्रवासी राजीव सिंह की देखरेख में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य रूप से शामिल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य के उपाध्यक्ष आदरणीय श्री राजकुमार सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल लहरी, महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू, वरिष्ठ नेता महावीर सिंह, निरंजन पांडे, सुदीप चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष, सरस्वती लोधी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शुशील हेसा, प्यारे लाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष संजय रजक, मंत्री नरेश प्रसाद, कार्यालय मंत्री, सुनील राय,भरत भुषण, मिडिया प्रभारी प्रिंस यादव,आई टी सेल प्रभारी रिंकु प्रसाद, राहुल भट्टाचार्य,कमल यादव, महिला मोर्चा महामंत्री रैशमी भरद्वाज, महिला मोर्चा आई टी सेल प्रभारी चित्रा साहू,कबिता मुंडा,एस टी मोर्चा कार्यालय प्रभारी संजय सिंह मुंडा,बूथ अध्यक्ष राजीव यादव, डाक्टर दिपक घोष, राखहरी धिवर, देवाशीष, पंडित किशोर चटार्जी उदय सिंह,प्रदीप, एवं भारतीय पार्टी के बुथ अध्यक्ष भवन प्रभारी शामिल थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगा जी की भूमि को कानूनी या गैर कानूनी तरीके से दखल करना गलत: धर्म चंद्र
    Next Article चांडिल और उड़ीसा के डैम के फाटक के खुलने से स्वर्णरेखा नदी एवं खरकई नदी के जल स्तर मे बढ़ने की संभावना उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.