Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम देते हुए दुलाल बस्ती निवासी रोहित पासवान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी
    Breaking News अपराध झारखंड

    जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम देते हुए दुलाल बस्ती निवासी रोहित पासवान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम देते हुए दुलाल बस्ती निवासी रोहित पासवान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. जबकि उसका एक साथी गुड्डू गोस्वामी घायल हो गया है. वहीं एक महिला को भी गोली लगने की बात सामने आ रही है. जिसका ईलाज एमजीएस अस्पताल में चल रहा है. घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले के पीछे रवि पासवान गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोहित और गुड्डू एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था, इसी बीच रूपनगर के समीप खोडू, विशाल दत्ता, करण दत्ता, शंभू सिंह सरदार रखाव व अन्य अपराधियों ने दोनों को घेरकर लाठी- डंडे, ईट- पत्थर से पिटाई के बाद कनपटी में सटाकर गोली मार दी. जब तक उसके अन्य दोस्त मौके पर पहुंचे, रोहित खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने भी तत्काल रोहित को अस्पताल नहीं पहुंचाया. अपराधियों को पकड़ने की बात कह कर पुलिस घटनास्थल से निकल चुकी थी. रोहित के पिता खून से लथपथ अपने बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की गुहार लगाते रहे. थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची और रोहित को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस द्वारा घटनास्थल से खोखा और पिस्तौल बरामद किए जाने की जानकारी मिल रही है. उधर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है, कि रूपनगर और दुलाल बस्ती के बीच अक्सर हिंसक झड़प होते रहे हैं. उसी का नतीजा यह घटना है. वैसे पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है, कि अपराधियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है. वहीं सोनारी थाना प्रभारी अंजनी सिंह के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनियोजनालय घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में एकदिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया
    Next Article अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा रक्तदान शिविर 25 को, घर-घर बंट रहा निमंत्रण

    Related Posts

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    September 15, 2026

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    September 15, 2026

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    पंचतत्व में विलीन हुए श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.