Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की पांच दिनी नाइट व्यू शुरू, ‘चमकी’ दीदार के सभी स्लाट फुल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म राष्ट्रीय

    शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की पांच दिनी नाइट व्यू शुरू, ‘चमकी’ दीदार के सभी स्लाट फुल

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की पांच दिनी नाइट व्यू शुरू, ‘चमकी’ दीदार के सभी स्लाट फुल

    आगरा और ताजमहल के लिए यह खास मौका है। ताजमहल का पांच दिनी मून लाइट ताज व्यू गुरुवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में ताज के दीदार की सैलानियों की हसरत अधूरी रह गईं। लेकिन शनिवार से सोमवार तक ‘चमकी’ दीदार के सभी स्लॉट फुल हैं।

    एक दिन में अधिकतम 400 पर्यटक चांदनी रात में ताज को निहार सकते हैं। एएसआई ताजमहल के रोयल गेट के पास रेड सैंड स्टोन प्लेटफॉर्म से ही रात्रि दर्शन कराता है। इससे आगे पर्यटक नहीं जा सकते हैं। जबकि ताज के गुंबद से मुख्य प्रवेश द्वार की दूरी 330 मीटर है। पचास-पचास के बैच में सैलानियों के आठ ग्रुप तीस मिनट के अंतराल से ताज के रात्रि दर्शन के लिए जाएंगे। यह सिलसिला रात्रि साढ़े आठ बजे से साढ़े बारह बजे तक चलेगा।

    ताजमहल सुप्रीम कोर्ट की कड़ी निगाहों का भी मरकज है। ताज का रात्रिदर्शन बंद होने के बाद ताज के नाइट विजन को फिर से शुरू करने की बात लगातार उठती रही। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नवंबर, 2004 में कुछ बंदिशों के साथ ताज का रात्रि दर्शन शुरू कर दिया गया।

    हर महीने पूर्णमासी पर ताज का रात्रि दर्शन पांच दिन के लिए होगा। इसमें पूर्णिमा से दो दिन पहले और पूर्णिमा के दो दिन बाद तक नाइट विजन की मंजूरी दी गई थी। लेकिन यदि शुक्रवार बीच में है तो ताज महल बंद रहेगा।

    शरद पूर्णिमा पर चांद जब धरती के सबसे करीब होता है तो उसकी शीतल किरणें ताजमहल पर अठखेलियां करतीं नजर आती हैं। ताजमहल पर ‘चमकी’ के इस हसीन नजारे को देखने के लिए पर्यटक वर्ष भर बेकरारी से इंतजार करते हैं। कभी ताज पर मूनलाइट पर लक्खी मेला लगता था। ताज पर वो ‘चमकी’ वो चमकी का शोर रात भर सुनाई देता था। लेकिन अब वह दौर गुजरे जमाने की यादों में शेष है।

    सन 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों से ‘चमकी’ मेला बंद कर दिया गया। वैसे मूनलाइट मेला कब शुरू हुआ, इसका कोई लिखित इतिहास तो नहीं है। लेकिन यह तय है कि शुरुआत अंग्रेजों ने ही की थी और अंग्रेजों ने चांदनी रात में ताज के सौंदर्य बोध को समझा था। आगरा में आज भी पयर्टन उद्यमियों के लिए मूनलाइट सीजन की शुरुआत मानी जाती है।

    'चमकी' दीदार के सभी स्लाट फुल शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की पांच दिनी नाइट व्यू शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर जाएंगे, जनसभा को करेंगे संबोधित
    Next Article चुनाव के लिए भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह अर्जुन मुंडा समेत इन दिग्गजों उतारेगी पार्टी

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.