Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी आम बजट 2022-23 के लिए बजट पूर्व बैठकों का समापन किया
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी आम बजट 2022-23 के लिए बजट पूर्व बैठकों का समापन किया

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी आम बजट 2022-23 के लिए बजट पूर्व बैठकों का समापन किया

    केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 15 से 22 दिसंबर, 2021 तक वर्चुअल मोड में बजट 2022-23 के लिए हुईं बजट-पूर्व परामर्श बैठकों की अध्यक्षता की।

    इस अवधि के दौरान हुई 8 बैठकों में 7 हितधारक समूहों का प्रतिनिधित्व करते हुए 120 आमंत्रित लोगों ने भाग लिया। हितधारक समूहों में कृषि एवं कृषि प्रसंस्करण उद्योग; उद्योग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और जलवायु परिवर्तन; वित्त क्षेत्र और पूंजी बाजार; सेवा एवं व्यापार; सामाजिक क्षेत्र; ट्रेड यूनियन एवं श्रम संगठन के प्रतिनिधियों व विशेषज्ञों और अर्थशास्त्री शामिल थे।

    बैठकों के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी और डॉ. भागवत किशनराव कराद, वित्त सचिव श्री टी. वी. सोमनाथन, डीईए सचिव श्री अजय सेठ, डीआईपीएएम सचिव श्री तुहीन कांत पांडे, वित्तीय सेवा सचिव श्री देबाशिष पांडा, कॉरपोरेट कार्य सचिव श्री राजेश वर्मा, राजस्व सचिव श्री तरुण बजाज और वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अन्य मंत्रालयों/ विभागों के सचिवों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।

    हितधारक समूहों ने विभिन्न मुद्दों पर कई सुझाव दिए, जिसमें आरएंडडी व्यय में बढ़ोतरी, डिजिटल सेवाओं का इन्फ्रास्ट्रक्चर का दर्जा, हाइड्रोजन भंडारण और फ्यूल सेल विकास को प्रोत्साहन, आयकर स्लैब को व्यवस्थित करना, ऑनलाइन सुरक्षा उपायों में निवेश आदि शामिल थे।

    प्रतिभागियों ने महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को संभालने और भारत को सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए प्रयासों के लिए सरकार की सराहना की।

    वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने बहुमूल्य सुझाव देने के लिए प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया और भरोसा दिलाया कि बजट 2022-23 तैयार करते समय उनके सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंदरगाह क्षेत्र में एक बड़े सुधार की तरफ केंद्र सरकार, पीपीपी परियोजनाओं के लिए टैरिफ दिशा-निर्देश की घोषणा की     
    Next Article कपिल देव ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 के लिए इतनी मोटी राशि वसूली, जानकर आंखें फटी रह जाएंगी

    Related Posts

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 18, 2026

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.