Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तृतीय लिंग समुदाय द्वारा आयोजित प्राइड मार्च में शिरकत कर हौसला अफजाई करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    तृतीय लिंग समुदाय द्वारा आयोजित प्राइड मार्च में शिरकत कर हौसला अफजाई करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskApril 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तृतीय लिंग समुदाय द्वारा आयोजित प्राइड मार्च में शिरकत कर हौसला अफजाई करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता
    थर्ड जेंडर के द्वारा आयोजित प्राईड मार्च कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    जमशेदपुर 30 अप्रैल साकची बसंत टॉकीज के पास किन्नरों (थर्ड जेंडरों) के द्वारा आयोजित प्राईड मार्च में राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए।
    इस अवसर संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि ये शारीरिक तौर पर बेशक अधूरे हैं लेकिन यह पूरे इंसान हैं। इनमें वही संवेदनाएं हैं जो आम मनुष्यों में होती है। उन्होंने कहा प्रकृति ने इन्हें शारीरिक रूप से कमियाँ जरूर प्रदान की हैं लेकिन ये मानसिक तौर पर बहुत मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि ये अपने हौसले से आज अपने आप को हर क्षेत्र में स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय
    संविधान के आर्टिकल 14, 16 और 21 के तहत माननीय सुप्रीम कोर्ट ने यह व्यवस्था दी है कि ट्रांसजेंडर देश के नागरिक हैं और शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक स्वीकार्यता पर उनका समान अधिकार है। श्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि किन्नर समाज को शबनम मौसी पर गर्व है जो देश की पहली किन्नर विधायक बनी थीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मधु किन्नर ने मेयर पद का चुनाव जीता तो वहीं कोयंबटूर की पद्मिनी प्रकाश देश की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर बन कर इतिहास रच दिया । श्री गुप्ता ने बताया कि किन्नर मानवी बंधोपाध्याय पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में महिला कॉलेज की प्रिंसिपल बन चुकी हैं। श्री गुप्ता ने कहा रोजगार के क्षेत्र में आज सरकारी एवं निजी सेक्टर में भी थर्ड जेंडर को नौकरी दी जा रही है अभी हाल में ही टाटा स्टील में भी थर्ड जेंडर को नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें थर्ड जेंडर के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आकर इन्हें समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर वहां पर उपस्थित थर्ड जेंडरों द्वारा आवास की समस्या बताये जाने पर मंत्री महोदय ने कहा कि इस विषय पर वो मुख्यमंत्री जी से बात करेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटर के माध्यम से इस समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऐक्‍शन में हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास विभाग के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी किए निलंबित
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो ने पूर्वी सिंहभूम जिला के विद्युत व्यवस्था को लेकर महाप्रबंधक के साथ किया बैठक कई दिशा निर्देश

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.