Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान भारत के निर्माण में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान  : राजेश कुमार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान भारत के निर्माण में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान  : राजेश कुमार

    News DeskBy News DeskMay 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मीडिया महाकुंभ 2022’ के आयोजन को लेकर चंडीगढ़ प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित
    आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान भारत के निर्माण में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान  : राजेश कुमार
    लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की गरिमा व मर्यादा को बनाए रखने के लिए पत्रकारों ने दी है कुर्बानियां ,पत्रकारों के त्याग तपस्या बलिदान को है सलाम: – संपादक राजेश कुमार
    #मीडिया_महाकुंभ2022 #राष्ट्रगौरवअवार्ड2022
    चंडीगढ़ समाचार क्यारी संजय शर्मा/ हिमांशु –14 मई । हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में 28, 29 व 30 मई को पंचकूला के पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस में समाचार क्यारी समचार पत्र समूह द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘मीडिया महाकुंभ 2022’ के आयोजन को लेकर चंडीगढ़ प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने ‘मीडिया महाकुंभ 2022’ के आयोजन को लेकर प्रेस बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में ‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ एवं योगदान विषय पर मीडिया जगत, शिक्षा, साहित्य, पूर्व सैन्य अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, दिग्गज समाजसेवी मंथन करेंगे। श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न महानुभवों को ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022’ से  विभूषित किया जाएगा। महाकुंभ के आयोजन को लेकर उन्होंने बताया कि देश  भर से आने वाले मीडिया बंधुओं के लिए तीन दिन व दो रात का आवास व भोजन का प्रबंध निःशुल्क किया गया है।
    #समाचार_क्यारी #25सालबेमिसाल
    समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान समय तक मीडिया लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है उन मीडिया बंधुओं पर जो अपनी जान को जोखिम में डालकर भी लोगों की बातों को मीडिया के जरिए देश व दुनिया के सामने ला रहे हैं। आज भी मीडिया की साख को जिंदा रखे हुए मीडिया कर्मियों को सलाम है। पत्रकारों के जुनून जज्बे और हौसले को नमन करते हुए मुख्य संपादक  राजेश कुमार ने कहा कि देश दुनिया में जितने भी घोटाले भ्रष्टाचार गलत काम हुए हैं उन सब को उजागर करने का काम लगातार मीडिया ने किया है। जो लोग मीडिया पर उंगलियां उठाते हैं बदनाम करने का प्रयास करते हैं ये वही लोग हैं जिनके अनुसार  या जिनके गलत कामों के  विरोध में मीडियाकर्मी अपनी आवाज उठाते हैं, उनके भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं या उनकी कमियों को आमजन के सामने रखते हैं,  मीडिया महाकुंभ के माध्यम से देश के कोने कोने से पत्रकार बंधु एकत्रित होकर मीडिया कर्मियों की मजबूती व उनके हकों की आवाज को बुलंद करेंगे। राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 के लिए समाज के सभी वर्गों की विशिष्ट विभूतियां जिन्होंने श्रेष्ठ भारत निर्माण में उत्कृष्ट योगदान दिया है उन सभी को श्रेष्ठ मीडिया कर्मियों, वरिष्ठ समाजसेवियों , विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व देश की सम्मानित खापों की उपस्थिति में सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की जाएगी।
    ‘मीडिया महाकुंभ 2022 ’ के संदर्भ में समाचार क्यारी राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक  राजेश कुमार जी  ने ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 ’ प्राप्त करने वाले महानुभावों की सूची भी जारी की जिनमें मुख्यतः उत्तर प्रदेश के लखनऊ से अमित आजाद, राजस्थान के जयपुर से नायक उदयवीर सिंह, दिल्ली से नरेंद्र भंडारी, डब्ल्यू जे आई, हरियाणा के झज्जर से डॉ. जयभगवान शर्मा, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से मामनचंद शर्मा, चंडीगढ़ से कमलजीत सिंह, मोहाली पंजाब से नीलम धनखड़, दिल्ली से प्रदीप डबास, हरियाणा के बहादुरगढ़ से धर्मपाल धनखड़, सोनीपत के पुरखास से एसीपी रमेश गुलिया, महाराष्ट्र मुंबई से एस वी गोयल एमईटी, मणिपुर से तुलसी कुमारी, मध्यप्रदेश के जबलपुर से एमके खान, दिल्ली से डॉ. पल्लवी प्रकाश, झारखंड़ से देव आनंद सिंह, दिल्ली से डॉ. नीलम बाला सांगवान, हिमाचल शिमला से माननीय चंद्रभान बरोवालिया माननीय जज, विशखापट्नम से मेजर शालू वर्मा, भागलपुर बिहार से नीरज कुमार, हरियाणा के झज्जर से कुमारी नेहा गुलिया, दिल्ली से जश्न मैहला रोहिणी, उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर से मनोज राठी, उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से डॉ रश्मि शुक्ला व महाराष्ट्र से डॉ. रीना रवि मालपानी को नामांकित किया गया है।
    प्रैस कान्फ्रेंस में समाचार क्यारी समाचार पत्र समूह के चेयरमैन राजेश कुमार के अलावा डब्ल्यूजेआई के रा्यट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी, स्टेट समाचार से डॉ. विनोद कुमार, वरिष्ठ  पत्रकार राकेश शाह, वरिष्ठ पत्रकार धर्म लूना, दीपिका, प्रियमवदा, अमित कुमार, अनिल, विनोद शर्मा, जगदीश शर्मा, मुकेश चौहान, नीरू, बलदेव मल्होत्रा, हिमांशु शर्मा, पूनम बजिंग चंडीगढ़, पत्रकार सूरज, अमर शर्मा, रवि शर्मा, संजय शर्मा, मनीष  परोशन, सूरज आदि मौजूद थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article संसाधन लूटने वाली सरकार जजिया कर थोप रही है लोगों पर : रघुवर दास

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.