Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय के निर्देश पर मोहरदा जलापूर्ति के तहत छुटे हुए विभिन्न मुहल्लों की गलियों में पेयजल आपूर्ति हेतु पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रारंभ वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी के लोगों ने किया विरोध
    Breaking News Business Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    विधायक सरयू राय के निर्देश पर मोहरदा जलापूर्ति के तहत छुटे हुए विभिन्न मुहल्लों की गलियों में पेयजल आपूर्ति हेतु पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रारंभ वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी के लोगों ने किया विरोध

    News DeskBy News DeskMay 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय के निर्देश पर मोहरदा जलापूर्ति के तहत छुटे हुए विभिन्न मुहल्लों की गलियों में पेयजल आपूर्ति हेतु पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रारंभ वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी के लोगों ने कहा डुप्लेक्स और फ्लैट वासियों के बीच तनाव फैलाने की हो रही है कोशिश

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर मोहरदा जलापूर्ति के तहत छुटे हुए विभिन्न मुहल्लों की गलियों में पेयजल आपूर्ति हेतु पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इन क्षेत्रों में मोहरदा जलापूर्ति योजना से सटे वास्तु विहार, बागुनहातु, बारीडीह बस्ती, लालटांड, मोहरदा, मुराकाटी, बिरसानगर जोन नं. 3, 7 एवं मोची बस्ती आदि क्षेत्र शामिल हैं। मोहरदा जलापूर्ति योजना के प्रारंभ होने के वर्षों बाद भी इन क्षेत्र के लोग मोहरदा जलापूर्ति योजना से पेयजल आपूर्ति से वंचित थे। सरयू राय के पूर्वी क्षेत्र से विधायक बनने के बाद क्षेत्र भ्रमण के दौरान उक्त क्षेत्र के लोगों ने उनसे अनुरोध किया था कि उनके बस्ती में भी पेयजल आपूर्ति करने का प्रबंध किया जाय। श्री राय ने आश्चर्य व्यक्त किया था कि जलापूर्ति योजना के वर्षों बीत जाने के बाद भी इन क्षेत्र में पेयजल का पाइपलाइन नहीं बिछाया गया था।

    वास्तु बिहार वेलफेयर सोसाइटी के कमेटी मेंबरों ने पहले विशेष पदाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखी और शाम को विधायक सरयू राय से मिलकर अपनी बातों को रखा सोसायटी के लोगों ने बताया की पानी जिस तरह से दिया जा रहा है उससे फ्लैट वासियों और डुप्लेक्स वासियों के बीच तनाव उत्पन्न होगा फ्लैट में पानी नहीं चढ़ पाएगा नतीजा यह होगा कि विवाद शुरू हो जाएगा अभी बोरिंग के माध्यम से पानी की सुविधा सबों को उपलब्ध कराया जा रहा है जिस सोसाइटी की बात की जा रही है वह सोसाइटी अस्तित्व में भी नहीं है इधर कॉलोनी वासियों के द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है जिस से उम्मीद की जा रही है कि कल स्थिति तनावपूर्ण होगी

     

    विधायक सरयू राय ने छुटे हुए क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए क्षेत्रों को चिन्हित करवाया जहाँ पेयजल आपूर्ति का पाइप लाइन नहीं बिछाया गया है। इन क्षेत्रों में शीघ्र पाइपलाइन बिछवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बैठक कर पाइपलाइन बिछवाने का कार्य शुरू गया। इन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ जाने से करीब 500 से अधिक घरों में न्यूनतम राशि पर जलापूर्ति का कनेक्शन प्रदान किया जाएगा और जलापूर्ति प्रारंभ होगा। विधायक श्री राय ने जुस्को और मोहरदा जलापूर्ति के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गर्मी को देखते हुए युद्ध स्तर पर पाइपललाइन बिछाने का कार्य पूर्ण करें ताकि क्षेत्र में शीघ्र जलापूर्ति प्रारंभ की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जलापूर्ति का कनेक्शन प्राप्त करने के लिए जितना भी आवेदन प्राप्त हुआ है उक्त आवेदनों का 15 दिनों के अंदर निष्पादन कर जलापूर्ति प्रारंभ करवायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमसलिया में कैंप लगाकर 1063 बच्चों को लगाया टीका
    Next Article समाज कल्याण विभाग के निदेशक छवि रंजन को ईडी ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.