Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ कविता परमार ने जिला परिषद के लिए अपना नामांकन प्रपत्र लिया
    Breaking News झारखंड राजनीति साहित्य

    डॉ कविता परमार ने जिला परिषद के लिए अपना नामांकन प्रपत्र लिया

    News DeskBy News DeskMay 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ कविता परमार ने जिला परिषद के लिए अपना नामांकन प्रपत्र लिया

    जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत जिला परिषद संख्या 8 के लिए आरक्षित महिला सीट पर जहां एक ओर परंपरागत रूप से पतियों ने चुनावी कमान संभाल ली है । वहीं दूसरी ओर इस पंचायत चुनाव को एक नई ऊंचाई और आदर्श के रूप में स्थापित करने के लिए डॉ कविता परमार ने आज जिला परिषद के लिए अपना नामांकन प्रपत्र लिया है । डॉ कविता परमार पूर्व में राष्ट्रीय धातु प्रयोगशाला में जूनियर वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर चुकी है और रांची स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। क्षेत्र में इनकी पहचान पर्यावरण व शिक्षाविद के साथ साथ समाजसेवी के रूप में है । विभिन्य सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों से जुड़ कार्य कर रही है। कविता परमार का कहना है कि वे पंचायतों को ज्यादा शसक्त, पारदर्शी, जवाबदेह और स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से यह चुनाव लड़ रही है । इसके साथ ही पंचायतों में महिला प्रतिनिधियों को उनका वास्तविक हक मिले सके इसको वे सुनिश्चित करना चाहती है ।  अभी तक पंचायतों में जनता की आवश्यक्ता अनुसार योजनाओं का चयन और उनका प्राथमिकीकरण नहीं हुवा है जिसके कारण समस्याएं आज भी विकराल रूप धारण किए हुए है । डॉ कविता परमार का कहना है कि रोड, नाला नाली के अलावा जो अन्य मुद्दें है जैसे महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के लिए हुनर विकास, स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आजीविका के स्रोत तलाशना, पर्यावरण व जल सरंक्षण, जल प्रबंधन, कचड़ा प्रबंधन, किशोरियों के लिए व्यक्तित्व विकास, युवाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि, बालिकाओं के लिए उच्च विद्यालय, स्वच्छता आदि इन मुद्दों पर काम करना जरूरी है ताकि परिषद क्षेत्र का स्थायी और समुचित विकास हो सके । नामांकन प्रपत्र लेने उनके साथ कभी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं आयी हुई थी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मानगो की महिलाओं का दर्द सुन विकास खुद लेकर पहुंचे पानी का टैंकर

    Related Posts

    हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के लेटलतीफी एवं रद्द कारण पं. बंगाल के वोटर परेशान

    April 27, 2026

    जनजातीय योजनाओं में तेजी के निर्देश, ITDA समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और निर्माण कार्यों पर सख्त रुख

    April 27, 2026

    सरायकेला के पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भौतिक सत्यापन अभियान

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के लेटलतीफी एवं रद्द कारण पं. बंगाल के वोटर परेशान

    जनजातीय योजनाओं में तेजी के निर्देश, ITDA समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और निर्माण कार्यों पर सख्त रुख

    सरायकेला के पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भौतिक सत्यापन अभियान

    हेलमेट नहीं तो चालान, दुगनी में सड़क सुरक्षा अभियान, जुर्माने के साथ बांटे गए हेलमेट

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.