Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड आईएस पूजा निकली धनकुबेर रुपए गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राष्ट्रीय

    झारखंड आईएस पूजा निकली धनकुबेर रुपए गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

    News DeskBy News DeskMay 6, 2022Updated:May 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड आईएस पूजा निकली धनकुबेर रुपए गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

    मैनेजमेंट में माहिर हैं पूजा सिंघल

    सरकार बदली रुतबा नहीं, पावर की ‘पूजा’ करने वाली मैडम कभी खोज रही थी ‘उड़ने वाले हाथी’
    2000 बैच की झारखंड कैडर की IAS हैं पूजा सिंघल
    वर्तमान में उद्योग सचिव और खान सचिव का प्रभार
    रघुवर सरकार में कृषि सचिव के पद पर थीं तैनात
    मनरेगा घोटाले के वक्त खूंटी में डीसी पद पर तैनात थीं पूजा

    खनन मामले में झारखंड सरकार की चौतरफा किरकिरी हो रही है आईएस पूजा सिंघल के सरकारी आवास में छापेमारी हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे गीदड़ भभकी करार दिया है परंतु जो तथ्य सामने आ रहे हैं वह भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत दे रहे हैं अवैध खनन के मामले में झारखंड सहित कई राज्यों में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. झारखंड, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और एनसीआर के 18 जगहों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी शुरू की है. रांची में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास और उनके पति के आवास सहित कई जगह पर ईडी की रेड जारी है. व्यवसायी अमित अग्रवाल के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. खबर है कि ईडी की टीम दिल्ली से आई है.
    कहां-कहां हो रहा रेडः पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर, पल्स हॉस्पिटल, बरियातू, आईएस पूजा सिंघल के सरकारी आवास में छापेमारी चल रही है. ईडी के रेड कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं. ईडी सूत्रों के अनुसार यह रेड देर रात तक चल सकती है. फिलहाल कौन कौन से दस्तावेज हाथ लगे हैं इसका खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि कहा जा रहा है कि पूजा सिंघल के एक घर से करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं. इसकी गिनती के लिए 16 मशीनें मंगाई गईं हैं. वहीं ईडी रेड को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट किया

    मैनेजमेंट में माहिर हैं पूजा सिंघल
    हेमंत सरकार से पहले झारखंड में बीजेपी की सरकार थी। तब रघुवर दास मुख्यमंत्री थे। बताया जाता है कि उस वक्त मैडम की भूमिका ‘उड़ने वाले हाथी’ की खोज में महत्वपूर्ण थी। रघुवर दास उस वक्त हर सप्ताह सूचना भवन में जनसंवाद का आयोजन करते थे। उसी दौरान धनबाद से आया एक फरियादी ने कहा कि उसका धनबाद मार्केंटिंग बोर्ड में दुकान है। अधिकारी पैसा मांगता है। कहता है कि पैसे ऊपर तक जाता है। कोई मैडम हैं रांची में पूजा सिंघल पुरवार, उनको भी पैसा पहुंचाना पड़ता है।
    यह संयोग था कि पूजा सिंघल उस फरियादी के एकदम बगल में उस वक्त बैठी हुईं थीं। पूजा सिंघल उस समय कृषि विभाग की सचिव थीं। जब उस बुर्जुग ने अपनी बातें रखी तो पूरा कक्ष ठहाके से गूंज उठा। थोड़ी देर के लिए रघुवर भी शांत हो गए। पूजा सिंघल फर्श पर इस कदर देख रही थीं, मानो धरती फट जाए और वह उसमें समा जाएं।
    मैनेजमेंट में माहिर हैं पूजा सिंघल

    इस घटना के कुछ दिनों के बाद ही प्रदेश में सरकार बदल गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बन गए। सीएम से लेकर मीडिया मैनेज करने वाली पूजा सिंघल अपनी पदस्थापना के जरिए पहले से और अधिक ताकतवर हो गई। बता दें कि पूजा की शादी आईएएस अधिकारी राहुल पुरावर से हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण उन्हें तलाक लेना पड़ा और बाद में उन्होंने अभिषेक से शादी की। अभिषेक रांची में पल्स अस्पताल का संचालन करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मोहरदा पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने इस छापेमारी को भाजपा की गीदड़ भभकी करार दिया

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.