Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मोहरदा पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मोहरदा पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मोहरदा पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया
    जमशेदपुर:आज दोपहर में मोहरदा पेयजल परियोजना के इंटेक वेल में लोहे की जाली लगाने के कार्य में प्रगति का निरीक्षण किया. नदी में जल प्रवाह कम हो जाने से इंटेक वेल के चारों और शैवाल और कूड़ा-कचरा इकट्ठा हो गया है. पानी का रंग भी वहाँ काला होलियाँ है. वेल के डिज़ाइन में त्रुटि के कारण जल प्रवाह के साथ कूड़ा-कचरा का रूख इंटेक वेल की ओर हो जा रहा है. फलतः नदी जल को साफ़ कर पीने लायक़ बनाने में काफ़ी कठिनाई आ रही है. नदी के भीतर वेल के पाईप लाईन में फँसी गंदगी का चित्र भी देखा जिसे जल के अंदर जाकर लिया गया है.

    मोहरदा पेयजल परियोजना के इंटेक वेल को कूड़ा-कचरा से बचाने के लिये वेल में जंगरोधी लोहे की जाली लगाने का काम जुस्को प्रबंधन ने शुरू कर दिया है. नदी में नीचे जाकर मिस्त्री एवं विशेषज्ञ जाली लगायेंगे और पानी के नीचे वेल्डिंग करेंगे. इसके लिये सतह पर पानी का जहाज़ एवं नीचे गोताखोर वेल्डर की व्यवस्था प्रबंधन ने किया है. टाटा स्टील के सुरक्षा पैमाना पर खरा उतरने के बाद जोखिम भरा यह काम किया जा रहा है. जमशेदपुर ऐसा कठिन तकनीकी काम पहली बार हो रहा है. कुल तीन जालियाँ इंटेक वेल में कसी जानी हैं. आज दूसरी जाली लगाने का काम हो रहा है. तीसरी जाली एक सप्ताह बाद लगेगी. तीनों जालियाँ लग जाने के बाद मोहरदा पेयजल परियोजना के इंटर वेल में बारिश का पानी के साथ प्लास्टिक एवं अन्य तरह के कूड़े- कचरे इंटेक वेल में नहीं जा पायेंगे. उल्लेखनीय है की बाढ़ के कारण नदी में जानेवाला कूड़ा- कचरा इंटेक वेल के पम्प में फँस जाता था जिसके कारण पेयजल परियोजना को कई दिन बंद रखना पड़ता था.

    मोहरदा पेयजल परियोजना की कई कमियों को दो वर्ष के भीतर जुस्को ने दूर किया है. परंतु अभी भी काफ़ी काम करना बाक़ी है. कुल 8 में से 4 पानी टंकियाँ साफ़ की जा चुकी हैं. इंटेक वेल में लोहे की जाली लगाई जा रही है. मोहरदा पेयजल परियोजना की क्षमता बढ़ाने और कई मुहल्लों में नया पाईप लाईन डालने का काम हुआ है. पेयज की आपूर्ति में सुधार हुआ है और इसके लिये समय सारिणी के अनुसार काम हो रहा है. सबसे बढ़कर पेयजल की गुणवत्ता बढ़ाने पर काम हुआ है. फिर भी अनेक काम अभी होने बाकी हैं जिन्हें परियोजना के फ़ेज़-2 में समाहित करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: मौलिक अधिकार नहीं है मस्जिद में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल
    Next Article झारखंड आईएस पूजा निकली धनकुबेर रुपए गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.