कुशवाहा संघ जमशेदपुर का वार्षिक वनभोज-सह-पारिवारिक मिलन समारोह 11 जनवरी को
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कुशवाहा संघ, जमशेदपुर की ओर से वार्षिक वनभोज-सह-पारिवारिक मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको में किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड सहित पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसमें करीब 5 से 6 हजार लोग भाग लेंगे।
समारोह के दौरान शिक्षा, सामाजिक कार्य, खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सामाजिक मेल-मिलाप, पारिवारिक एकता, आपसी परिचय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से समारोह को भव्य रूप दिया जाएगा।
कुशवाहा संघ ने समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक एकता और विकास में योगदान देने की अपील की है।

