Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कुणाल षाड़ंगी, झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था व अन्य गंभीर घटनाओं से कराया अवगत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कुणाल षाड़ंगी, झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था व अन्य गंभीर घटनाओं से कराया अवगत

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कुणाल षाड़ंगी, झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था व अन्य गंभीर घटनाओं से कराया अवगत

    ■ कहा- झारखंड में क़ानून व्यवस्था भगवान भरोसे, सरकारी संरक्षण में हो रही मवेशियों की तस्करी।
    ■ आपदा प्रबंधन विभाग के स्वतंत्र कैडर का प्रखंड स्तर पर निर्माण के साथ केंद्र के जेल सुधार नियम राज्य में अविलंब लागू हो।

    झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था के साथ हाल के दिनों में हुई गंभीर घटनाक्रम पर विस्तृत जानकारी देकर जरूरी पहल की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा चुकी है। राज्य में हत्या, बलात्कार, लूट, उत्पीड़न की घटनाएं आम हो चुकी हैं। दिन दहाड़े बैंक लूटे जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन सरकार में बैठे लोगों के क़रीबी व भ्रष्टाचार में लिप्त सहयोगियों को AK 47 राईफल धारी अंगरक्षक मुहैया करवाने में व्यस्त है। अंकिता को जलाकर मार देने वाले कांड में जिस डीएसपी नूर मुस्तफ़ा ने एफआईआर में बच्ची की उम्र ग़लत लिखवाई उसपर राज्य सरकार ने अबतक कोई कार्यवाही नहीं की है। पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफ़र पोस्टिंग एक अलग उद्योग बन चुका है।

    कुणाल ने बताया कि राज्य के लगभग सभी बड़े शहर ड्रग्स की गिरफ़्त में है। धड़ल्ले से सीमावर्ती थानों में कोयला, बालू, मवेशियों की तस्करी होती है और थानेदारों की रेट बंधी हुई है। नीचे से ऊपर तक सबका हिस्सा तय है इसलिए सरकार जाँच के नाम पर सिर्फ़ ख़ानापूर्ति करती है। राज्य को अंधाधुंध तुष्टिकरण की आग में झोंककर पूरी सरकार कुर्सी बचाने के लिए कभी खूँटी तो कभी रायपुर भाग रही है।

    कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार द्वारा जेल क़ैदियों की स्थिति को सुधारने हेतु बनाए गए नियम राज्य में सही ढंग से क्रियान्वित नहीं होने को लेकर भी जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि केंद्र में आपदा प्रबंधन विेभाग गृह विभाग का अंग है। झारखंड में अब तक आपदा प्रबंधन विभाग का प्रखंड स्तर तक कैडर निर्माण नहीं हो पाया है जिसके कारण आपदा की स्थिति में समन्वय स्थापित करने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया कि इन सभी विषयों पर वे जल्द समीक्षा कर आवश्यक पहल करेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस के लिए बड़ा दिन कई घटनाओं का एक साथ किया उद्भेदन अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे
    Next Article शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त कर विधि व्यवस्था को बाधित करने का षडयंत्र

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.