Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम ज़िले की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के मुख्य सचिव से मिलें कुणाल षाड़ंगी और राजकुमार सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पूर्वी सिंहभूम ज़िले की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के मुख्य सचिव से मिलें कुणाल षाड़ंगी और राजकुमार सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्वी सिंहभूम ज़िले की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के मुख्य सचिव से मिलें कुणाल षाड़ंगी और राजकुमार सिंह

    पूर्वी सिंहभूम ज़िले के विभिन्न प्रखंड स्तरीय समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन समर्पित किया। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को सौंपे ज्ञापन में नेताद्वय ने बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जमशेदपुर पूर्वी, जुगसलाई सहित एमजीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था के संदर्भ में ध्यानाकर्षित करते हुए उनके समाधान का आग्रह किया। इस दौरान मुख्य रूप से आसनबनी से खासमहल तक सड़क एवं पुलिया की खस्ता हालत को लेकर कुणाल षाड़ंगी और राजकुमार सिंह ने मुख्य सचिव के संज्ञान में लाया। मुख्य सचिव ने तत्काल पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पथ एवं पुलिया के निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि पथ निर्माण विभाग द्वारा आसनबनी से खासमहल तक पथ एवं पुलिया निर्माण का कार्य तीन वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था। किन्तु पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाये जाने के कारण गोविंदपुर हाल्ट तक ही सड़क निर्माण कार्य पूरी हो पाई है। इस बीच ठेकेदार काम छोड़ कर भाग गया। सड़क की स्थिति बदहाल है, जिससे कई हादसे भी हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण समस्याओं से भी अवगत कराते हुए माँग पत्र सौंपी गई।

    ◆ इन समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन :-

    1. बहरागोड़ा के केवला से कैमी तक की जर्जर सड़क को दुरूस्त करना।
    2. बहरागोड़ा में एनएच 6 के किनारे अवस्थित कृषि विभाग की 25 एकड़ भूमि पर कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना हेतु आग्रह।
    3. घाटशिला अनुमंडल के अस्थायी विद्युतकर्मियों के छह महीनों के लंबित वेतन का भुगतान।
    4. बागबेड़ा और गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द पूरा करना।
    5. गोलमुरी के केबलटाउन में घरेलू उपभोक्ताओं को कमर्शियल कनेक्शन देना और सारे लोगों का सामूहिक बिलिंग होने की समस्या के निदान हेतु जुस्को प्रबंधन को आदेश निर्गत करना।
    6. करनडीह में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का
    काम अविलंब शुरू करना।
    7. एमजीएम अस्पताल में महीनों से ख़राब पड़ी सीटी स्कैन मशीन एवं अन्य उपकरणों का मरम्मतीकरण।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड बजट में केंद्र की योजनाओं का नाम बदलकर पेश किया गया है – भरत सिंह
    Next Article बम की सूचना पर अफरा तफरी

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.