Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रांसजेंडरों, वृद्धजनों, दिव्यांगों,विशेष रोगों से ग्रस्त और हाशिए पर पड़े कम्युनिटी को प्राथमिकता के आधार पर पूर्वी सिंहभूम में हो वैक्सीनेशन- कुणाल षाड़ंगी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    ट्रांसजेंडरों, वृद्धजनों, दिव्यांगों,विशेष रोगों से ग्रस्त और हाशिए पर पड़े कम्युनिटी को प्राथमिकता के आधार पर पूर्वी सिंहभूम में हो वैक्सीनेशन- कुणाल षाड़ंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2021Updated:May 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ट्रांसजेंडरों, वृद्धजनों, दिव्यांगों,विशेष रोगों से ग्रस्त और हाशिए पर पड़े कम्युनिटी को प्राथमिकता के आधार पर पूर्वी सिंहभूम में हो वैक्सीनेशन- कुणाल षाड़ंगी

    ■ केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के निर्देश का हो पालन, सरायकेला में विशेष रोगों से ग्रस्त लोगों का हो रहा है प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन।

    जमशेदपुर। वैक्सीनेशन की पहुंच को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से लगातार जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग और स्वास्थ्य विभाग इन दोनों की तरफ से राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ट्रांसजेंडरों, हाशिए पर पड़े, वृद्धजनों, दिव्यांगों और विशेष रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था करे।पूर्वी सिंहभूम के बगल सरायकेला में विशेष रोगों से ग्रसित लोगों के लिए प्राथमिकता के आधार पर ऐसा किया जा रहा है।विशेष रोगों से ग्रसित वैसे वैसे लोग जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर पड़ा है, ऐसे लोगों को सरायकेला प्रशासन ने चिन्हित कर उन्हें वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान कराई है। पूर्वी सिंहभूम में भी उपरोक्त वर्णित सभी तबकों के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। ये बातें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने आज एक वेबीनार में उठाई।

    वेबीनार का आयोजन, किन्नरों /ट्रांसजेंडरों के लिए कार्यरत संस्था उत्थान सीबीओ और उनके सहयोगियों की तरफ से जूम के माध्यम से विशेषकर “ट्रांसजेंडरो के वैक्सीनेशन” विषय पर किया गया था।
    किन्नरों के हित के लिए सदैव मुखर रहनेवाले अमरजीत ने इसका संचालन किया।

    इस वेबीनार में एच आर एल एन एडवोकेट सोनल तिवारी की ओर से अहम जानकारी देते हुए बताया गया कि पहले राशन कार्ड में ट्रांसजेंडर का ऑप्शन नहीं दिया गया था, लेकिन धीरे धीरे लड़ाई लड़ने के बाद एवं बार बार सरकार को पत्राचार करने पर एवं पीटीशन फाइल करने पर थर्ड जेंडर का विकल्प लाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से इस समुदाय की हालत पहले से भी दयनीय हो गई है। जमशेदपुर कोर्ट की एडवोकेट ममता एवं सोनल तिवारी की ओर से बताया गया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कोई भी शेल्टर होम नहीं है एवं वेलफेयर बोर्ड का भी गठन नहीं किया गया है, इसलिए हाईकोर्ट में उसके लिए पीटीशन डालना होगा। पत्रकार अन्नी अमृता ने कहा कि आईडेंटिटी प्रूफ के कारण वैक्सीनेशन नहीं रुकना चाहिए। अन्नी अमृता ने पुणे नगर निगम का उदाहरण दिया जिसकी ओर से ट्रांसजेंडरों के मोबाइल वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि हम पत्रकारों को भी अपने प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी। किन्नर समुदाय को भी अपने हक के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

    डॉक्टर नागमणि बेहरा एवं आर्ट के स्मृति के द्वारा वैक्सीनेशन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया। उन्होंने बताया कि कोई अगर क्रॉनिक बीमारी से ग्रसित है, तब वैक्सीनेशन नहीं लेना चाहिए, बाकी लोगों को वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए।अगर कोई एच आई वी पॉजिटिव है और क्रॉनिक डिजीज से ग्रसित नहीं है तो वह भी वैक्सीनेशन करवा सकता है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है।

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि वे सदैव थर्ड जेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए अग्रसर हैं और जब भी जरूरत पड़ेगी समुदाय की मदद करने में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा की जिला एवं राज्य स्तर पर इसकी पहल करनी होगी और इसमें उनका सहयोग निश्चित रूप से रहेगा।

    इस वेबीनार में छत्तीसगढ पूर्वी सिंहभूम, खरसावां, गिरिडीह ओर रांची के ट्रांसजेंडर मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टिप्पणी निंदनीय: राकेश सिंह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.