Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टिप्पणी निंदनीय: राकेश सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पीएम मोदी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टिप्पणी निंदनीय: राकेश सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मोदी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टिप्पणी निंदनीय: राकेश सिंह

    जमशेदपुर। पीएम मोदी पर टीआरपी बढ़ाने वाले बयान को लेकर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। सीएम हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मुख्यमंत्री से बात कर खुद की टीआरपी बढ़ाने का आरोप लगाया है। भाजपा जिला महामंत्री ने सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की की चिंता कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फ़ोन करते हैं, तो वे खुद को पीएम से भी ऊपर का मानकर अनर्गल बयानबाजी करते हैं। ये दर्शाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वैसे दल के हाथ की कठपुतली बने है जो पुर्व से ही मोदीफोबिया से ग्रसित हैं। देश हित,जन हित के अच्छे कार्य में उन्हें सिर्फ राजनीति ही करनी है। महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह ज्ञात होना चाहिए कि मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा वर्ष है। जिन पर टीआरपी बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं उनकी टीआरपी पिछले 20 वर्षों में देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है। संवैधानिक संस्थाओं पर अनर्गल आरोप लगा कर उन्हें कमज़ोर करना हो या फिर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों पर आरोप लगाना हो, कांग्रेस संस्कृति के पोषक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हर बार इसी संस्कृति को दोहराया है। जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बार-बार पीएम मोदी पर हमला करना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपरिपक्वता को दर्शाता है। झारखंड के लिए यास चक्रवात पर केन्द्र की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यास तूफ़ान पीड़ितों की मदद के लिए 500 करोड़ की मदद का स्वागत किया है। उन्होंने सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बड़ा दिल रखकर प्रदेश की चिंता करने और प्रदेश के राजनीतिक माहौल को विद्धेश पूर्ण कार्य कर दूषित नही करने का अनुरोध किया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहित्यकार रामकिशोर मिश्र के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
    Next Article ट्रांसजेंडरों, वृद्धजनों, दिव्यांगों,विशेष रोगों से ग्रस्त और हाशिए पर पड़े कम्युनिटी को प्राथमिकता के आधार पर पूर्वी सिंहभूम में हो वैक्सीनेशन- कुणाल षाड़ंगी

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.