Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीयस्वास्थ्य  राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले कुणाल षाड़ंगी, एमजीएम पर विशेष संज्ञान लेने की माँग
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    केंद्रीयस्वास्थ्य  राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले कुणाल षाड़ंगी, एमजीएम पर विशेष संज्ञान लेने की माँग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीयस्वास्थ्य  राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले कुणाल षाड़ंगी, एमजीएम पर विशेष संज्ञान लेने की माँग

    आयुष्मान योजन से जुड़े कई अस्पताल जानबूझकर मरीजों आयुष्मान कोटे से नहीं करते ईलाज, प्राइवेट उपचार से करते हैं मनचाही वसूली
    केंद्र सरकार की विशेष टीम एमजीएम का दौरा कर व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना बनाये: कुणाल

    झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से मुलाक़ात कर सूबे की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष संज्ञान लेने सम्बंधित आग्रह किया। इस दौरान जमशेदपुर स्थित कोल्हान क्षेत्र के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एमजीएम में व्याप्त अव्यवस्था के निमित्त विशेष निगरानी रखने की माँग हुई। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जमशेदपुर झारखंड की औद्योगिक राजधानी है और पूरे देश से लोग आकर यहाँ रहते हैं। लेकिन किसी भी गंभीर स्थिति के लिए पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था महज़ टाटा स्टील के टीएमएच अस्पताल पर निर्भर है। राज्य सरकार की अस्पताल एमजीएम की स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। उक्त में आधारभूत संरचना और विशेषज्ञ चिकित्सकों की घोर अनुपलब्धता है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मंत्री श्री चौबे से आग्रह किया कि केंद्र सरकार की विशेष टीम दौरा कर एमजीएम को सुधारने की कार्य योजना तैयार करे ताकि केंद्र सरकार इस पर विशेष पहल कर सके। जमशेदपुर में सुपर स्पेशियालीटि अस्पतास की स्थापना हो इस दिशा में भी अत्यावश्यक पहल करने की आग्रह की गई। कहा कि सीमावर्ती प्रखंडों के ज्यादातर कमज़ोर आर्थिक स्थिति वाले मरीज़ बंगाल और उड़ीसा पर निर्भर करते है। जिले के कई प्राईवेट अस्पताल आयुष्मान योजना में आच्छादित होते हुए भी जान बूझ कर गरीब मरीजों को आयुष्मान योजना के कोटे से अस्पताल मे दाखिला नहीं देते हैं, क्योंकि कई बार सरकारी पैसे का भुगतान देर से होता है और कई बार कई अस्पताल मरीजों की विवशता का फ़ायदा उठाकर उन्हें बिना आयुष्मान योजना के दाखिला करवाकर ज्यादा पैसे वसूलते हैं। केद्र सरकार ऐसी व्यवस्था करें कि सभी आच्छादित अस्पतालों में आयुष्मान अंतर्गत बेड की उपलब्धता का आंकडा ऑनलाईन किया जाए ताकि किसी भी समय उस अस्पताल में बेड की ततात्कालिक स्थिति की जानकारी मिल सके। इससे चंद अस्पताल जानकारी छुपा नहीं सकें। जो अस्पताल आयुष्मान योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से बढ़चढ़कर कर लोगों को दे रहे हैं उनके बिल का भुगतान तय समय पर होना केंद्र सरकार सुनिश्चित करे। मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि वे विभागीय स्तर पर उपरोक्त विषयों पर अविलंब संज्ञान में लेकर जरूरी पहल करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा महामंत्री राकेश सिंह ने भाजमो जिलाध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा देश के जवानों के घर पर कब्जा करने वाले पढ़ा रहे नैतिकता का पाठ
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.