Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप से मानगो निवासी पाँच वर्षीय वैभव विकास का एमटीएमएच में शुरू हुआ निःशुल्क रेडिएशन, परिजनों में जताया आभार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप से मानगो निवासी पाँच वर्षीय वैभव विकास का एमटीएमएच में शुरू हुआ निःशुल्क रेडिएशन, परिजनों में जताया आभार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप से मानगो निवासी पाँच वर्षीय वैभव विकास का एमटीएमएच में शुरू हुआ निःशुल्क रेडिएशन, परिजनों में जताया आभार

    ◆ पूर्व में अभिनेता सोनू सूद की मदद से हाल ही में बच्चे की हरियाणा में हुई थी ऑपेरशन

    मानगो पोस्ट ऑफिस रोड निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव विकास कुमार सिंह के पांच वर्षीय पुत्र वैभव विकास का पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप के बाद ईलाज सुलभ हो पाया। नन्हे वैभव के सिर पर ट्यूमर हो गया था। अपने बेटे को स्वस्थ्य करने के लिए पिता विकास सिंह ने टाटा मुख्य अस्पताल, एनआईएम हंस अस्पताल हैदराबाद, सीएमसी वेल्लोर, संजय गाँधी अस्पताल लखनऊ व एम्स नई दिल्ली में ईलाज के क्रम में अपने जीवन की कमाई झोंक दिया था। ऑपेरशन का ख़र्च चिकित्सकों ने 10 लाख रुपये बताया था। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी ट्वीट पर संज्ञान लेकर वैभव विकास का ईलाज हरियाणा के एक निज़ी अस्पताल में करवाया था। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने बच्चे का रेडियेशन कराने का परामर्श दिया था। रेडियेशन का खर्च न्यूनतम 02 लाख रुपये का रही थी। शुरुआती इलाज में सारी जमा पूँजी लगा चुके मध्यमवर्गीय पिता के लिए ऐसे समय में दो लाख रुपये जुटाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था। पिता ने स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह के माध्यम से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मदद की गुहार लगाई। नन्हें वैभव विकास के रेडियेशन में देर ना करते हुए मंगलवार को ही कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर के एमटीएमएच अस्पताल प्रबंधन से जरूरी सहयोग का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने मानवीय आधार पर पहल किया और अब उक्त अस्पताल में बच्चे का निःशुल्क रेडिएशन संभव हो पा रहा है। बुधवार को बच्चे का हाल जानने कुणाल षाड़ंगी उनके घर पहुंचें और पाँच वर्षीय वैभव विकास से बातचीत किया। उन्होंने शीघ्र स्वस्थ्य होने तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया। बच्चे के पिता और पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव विकास कुमार सिंह ने वीडियो जारी करते हुए कुणाल षाड़ंगी के प्रति कृतज्ञता ज़ाहिर किया। उन्होंने अपने वीडियो वक्तव्य में भावुक होकर अभिनेता सोनू सूद और नेता कुणाल षाड़ंगी को ईश्वर के बाद पूज्य की संज्ञा देते हुए सर्वदा कृतज्ञ रहने की बातें कही है। कुणाल षाड़ंगी के संग बच्चे से मुलाकात करने के क्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, विजय ओझा, दुर्गा दत्ता, राम सिंह कुशवाहा, राज मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा महानगर महिला मोर्चा के रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्त संग्रह
    Next Article झारखंड के युवाओं से माफी मांगे हेमंत सोरेन: कुलवंत सिंह बंटी

    Related Posts

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.