Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की झारखंड सरकार से माँग, 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी को निःशुल्क वैक्सीन सुनिश्चित कराये सरकार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा की झारखंड सरकार से माँग, 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी को निःशुल्क वैक्सीन सुनिश्चित कराये सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा की झारखंड सरकार से माँग, 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी को निःशुल्क वैक्सीन सुनिश्चित कराये सरकार

    ● कोरोना के ख़िलाफ़ वैक्सीन ही सशक्त हथियार, हर दल चलाये जागरुकता अभियान – कुणाल षाड़ंगी
    ● कुणाल षाड़ंगी की राजनीतिक दलों से अपील- यह समय कोरोना के विरुद्ध मिलकर लड़ने का, सुरक्षित रहेंगे तो आगे बहुत राजनीति होगी

    कोरोना महासंक्रमणकाल में आपसी राजनीति त्यागकर सभी दलों को जनता की सेवा में जुटने का मार्मिक अपील भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी समूचे भारत में भयावह स्वास्थ्य संकट बनकर तेज़ी से फैल रही है। झारखंड भी इससे बुरी तरह प्रभावित है। सीमित स्वास्थ्य संसाधनों के कारण बड़ी संख्या में मरीज़ों को समुचित चिकित्सकीय सहायता समय पर नहीं मिल पा रही है। जनता पैनिक की स्थिति में है। ऐसे समय में सभी राजनीतिक दलों को सेवा धर्म निभाने की ज़रूरत है। यह समय आरोप प्रत्यारोप और राजनीतिक मुनाफ़ा और नुक्सान के आँकलन करने का नहीं है। कुणाल षाड़ंगी ने राजनेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से जनता के मध्य विभिन्न स्तरों पर कोरोनरोधी वैक्सीन के संबंध में सकारात्मक प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया है। कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आईसीएमआर ने जो आँकड़ें जारी किये हैं वह स्पष्ट करता है कि कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में टीकाकरण ही सशक्त हथियार है। आंकड़ों के अनुसार कोविडशील्ड और कोवैक्सीन से लगभग 13 करोड़ लोग जो टीका के दोनों ख़ुराक ले चुके हैं, उनमें से महज साढ़े पाँच हज़ार लोग ही संक्रमित हुए हैं। वहीं वैक्सीन ले चुके लोगों में से महज 0.5 फ़ीसदी लोगों को ही अस्पताल तक जाने की नौबत आई है। ऐसे में दोराय नहीं है कि टीकाकरण ही सबसे सुरक्षित एयर सशक्त माध्यम है जिससे कोरोना के प्रभाव को कमज़ोर किया जा सके। झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सूबे की सभी राजनीतिक दलों से अपील किया है कि यह समय नहीं है कि हम कोरोनरोधी वैक्सीन के विरुद्ध टीका टिप्पणी कर के आम जनता को दिग्भ्रमित करें और वैज्ञानिकों के मनोबल को कमज़ोर करें। सत्तारूढ़ एवं विपक्षी दलों को कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के अभियान से जोड़ने का प्रयास करनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सिनेशन का विकल्प खोल दिया है। ऐसे में हमारी कोशिश होनी चाहिए कि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के द्वारा सुरक्षित किया जा सके। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सूबे के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बिहार एवं अन्य राज्यों की तर्ज़ पर 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए निःशुल्क वैक्सीन की सुविधा अविलंब मुहैया कराई जाये

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद, सड़क पर निकलने वालों की हो रही चेकिंग
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के निदेशक / सुपरिटेंडेंट और प्रमुख निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विचार-विमर्श किया

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.