Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीएड कॉलेज आवंटन में घालमेल मामले पर जेएससीईसी की कार्यसंस्कृति पर भड़कें पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा ने की मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की माँग
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    बीएड कॉलेज आवंटन में घालमेल मामले पर जेएससीईसी की कार्यसंस्कृति पर भड़कें पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा ने की मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की माँग

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीएड कॉलेज आवंटन में घालमेल मामले पर जेएससीईसी की कार्यसंस्कृति पर भड़कें पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा ने की मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की माँग

    झारखंड संयुक्त परीक्षा परिषद की मनमानी से बीएड अभ्यर्थियों की बढ़ी मुश्किलें : कुणाल
    विद्यार्थियों को 300 से 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कॉलेजों में नामांकन लेने के लिए बनाया जा रहा दबाव : भाजपा

    बीएड में नामांकन के लिए झारखंड राज्य संयुक्त परीक्षा परिषद द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया से बीएड में नामांकन लेने को इच्छुक अभ्यर्थियों के समक्ष कई चुनौतियां उभर आई हैं। परिषद की मनमानी नीतियों के कारण अभ्यर्थियों की आशा पर पानी फ़िरता दिख रहा है। बीएड कॉलेज आवंटन में घालमेल सहित झारखंड राज्य संयुक्त परीक्षा परिषद की अविवेकपूर्ण प्रक्रिया पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने चिंता ज़ाहिर किया है। इस मामले में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्वरित हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है ताकि बीएड में नामांकन में इच्छुक अभ्यर्थियों को नज़दीक के कॉलेजों में दाखिला मिल सके। बीएड कॉलेज आवंटन मामले में घालमेल के मुद्दे को उठाते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने राज्य सरकार की नीतियों पर घोर नाराज़गी ज़ाहिर किया है। जेएससीईसी के नई नियमों के कारण बीएड अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड राज्य संयुक्त परीक्षा परिषद के नये नियमों के कारण पूरी तरह से बीएड अभ्यर्थियों के मध्य असमंजस की स्थिति बन गई है। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की कोई भूमिका अब छात्रों के नामांकन में नहीं रह गई है। छात्रों को कॉलेज के लिए आवेदन करने की आज़ादी ज़रूर है, लेकिन किस कॉलेज में उनका उनका नामांकन होगा ये पूर्णतया झारखंड राज्य संयुक्त परीक्षा परिषद द्वारा निर्धारित की जा रही है। जिन कॉलेजों में नामांकन हो रहा है उसमें प्राइवेट कॉलेजों की संख्या सरकारी कॉलेजों से कहीं ज़्यादा है। पर्याप्त नंबर होने के बावजूद अपने नज़दीक के कॉलेज में नामांकन नहीं कर पाने के कारण विद्यार्थियों को 300 से 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कॉलेजों में नामांकन कराने पर मजबूर किया जा रहा है। कई बार नामांकन हो जाने के बाद परीक्षा परिषद के द्वारा सूची को निरस्त कर दिए जाने की भी सूचना है, और उसी सूची में से अभ्यर्थियों के नामों की छंटनी कर उन्हें ग़ैर सरकारी कॉलेज में नामांकन कराने हेतु मजबूर किया जा रहा है। इस तानाशाही रवैये से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना है और उनके लिए आगे की पढ़ाई कर पाना मुश्किल प्रतीत होता है। पर्याप्त नंबर होने के बावजूद स्थानीय कॉलेज में नामांकन नहीं हो पाने के कारण उन्हें सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित कॉलेज में नामांकन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बीएड के 80प्रतिशत से ज़्यादा अभ्यर्थी आरक्षित श्रेणी से आते हैं, जो पूरे तरीक़े से सरकार से मिलने वाली मदद पर निर्भर रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य संयुक्त परीक्षा परिषद की कार्यसंस्कृति और मनमाने रवैये पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। भाजपा ने कहा कि परिषद की कार्यशैली के कारण असमंजस से घिरे छात्रों को न्याय दिलाकर सीएम उन्हें उनकी योग्यता अनुसार मिनलने वाले निकटतम कॉलेज में बीएड की शिक्षा दिलवाना सुनिश्चित करे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में बेहतर शिक्षा व्यवस्था स्थापित करना प्राथमिकता संविदाधारी शिक्षाकर्मियों के समस्याओं के समाधान हेतु सरकार गंभीर,सरकार की नीतियों का लाभ संविदाधारी कर्मियों को मिले, यह सुनिश्चित हो :हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Next Article बैंक भी कुष्ठ आश्रमों को गोद लेकर उनका विकास मे सहयोग दें एवं उभरते प्रतिभावान विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में मार्गदर्शन करें: डॉक्टर ए के लाल

    Related Posts

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    August 10, 2026

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    August 10, 2026

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.