Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईस्ट प्लांट बस्ती में पेयजल समस्या को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से कुलवंत सिंह बंटी एवं प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां

    ईस्ट प्लांट बस्ती में पेयजल समस्या को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से कुलवंत सिंह बंटी एवं प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईस्ट प्लांट बस्ती में पेयजल समस्या को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से कुलवंत सिंह बंटी एवं प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।ईस्ट प्लांट बस्ती में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर आज ईस्ट प्लांट बस्ती से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के साथ प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जनरल मैनेजर श्री आर.के. सिंह से मुलाकात कर वहां की समस्याओं से अवगत कराया।
    इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने किया। मुलाकात के दौरान समिति के सदस्य सौरव श्रीवास्तव, संतोष ठाकुर एवं मिंटू मिश्रा भी उपस्थित रहे।
    प्रतिनिधिमंडल ने आर के सिंह को बताया कि ईस्ट प्लांट बस्ती के निवासियों को लगातार गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बस्ती के 84 घरों का पानी कनेक्शन काट दिया गया था, जिसके बाद संबंधित परिवारों द्वारा नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है।

     

    इस संबंध में श्री कुलवंत सिंह ने मांग की कि जब तक नए कनेक्शन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक किसी भी घर का जल कनेक्शन न काटा जाए और प्रभावित परिवारों को अविलंब पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
    इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने बस्ती से जुड़ी अन्य समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया, जिनमें ईस्ट प्लांट बस्ती से एचएसएम गेट तक पाथवे निर्माण, बस्ती में निर्माणाधीन पार्क में ओपन जिम के उपकरण लगाए जाने तथा चारदीवारी को ऊँचा करने और अटल सामुदायिक भवन के पास एक नए पार्क के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

     

    इस अवसर पर सभी मांगों और समस्याओं से संबंधित एक लिखित आवेदन भी टाटा स्टील यूआईएसएल के जनरल मैनेजर श्री आर.के. सिंह को सौंपा गया। आवेदन प्राप्त करने के बाद श्री सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
    बस्तीवासियों ने आशा व्यक्त की है कि टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करते हुए जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदामाधारा में सरस्वती मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
    Next Article जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग शो में नन्हे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति, शहरवासियों ने लिया घुड़सवारी का आनंद

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.