जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग शो में नन्हे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति, शहरवासियों ने लिया घुड़सवारी का आनंद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:टाटा स्टील के सहयोग से जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग स्कूल द्वारा गुरुवार को सर्किट हाउस स्थित हॉर्स राइडिंग स्कूल परिसर में जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-नन्हे बच्चों ने अपनी शानदार कमांड और कौशल से घुड़सवारी का मनमोहक प्रदर्शन कर शहरवासियों को खूब प्रभावित किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने न केवल घुड़सवारी का आनंद दिया, बल्कि यह भी दर्शाया कि किस प्रकार घोड़ों को सटीक कमांड देकर नियंत्रित किया जाता है। शो में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदर रमन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों और युवाओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में डी.बी. सुंदर रमन ने कहा कि शहरवासियों में इस आयोजन का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर ऐसा शहर है जहां हर तरह के खेलकूद को बढ़ावा मिलता है। इस आयोजन में न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि चाईबासा सहित अन्य स्थानों से भी प्रतिभागी भाग लेते हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता
जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग शो में नन्हे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति, शहरवासियों ने लिया घुड़सवारी का आनंद
Previous Articleईस्ट प्लांट बस्ती में पेयजल समस्या को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से कुलवंत सिंह बंटी एवं प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
Next Article कुंडहित प्रखंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

