Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर गायक केके का निधन, सिर पर चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने मामला किया दर्ज
    Breaking News Headlines

    लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर गायक केके का निधन, सिर पर चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने मामला किया दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. बॉलीवुड के मशहूर गायक केके का कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान निधन हो गया. बताया जा रहा है कि लाइव परफार्मेंस के दौरान केके अचानक गिर पड़े, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.शुरूआत से केके की मौत की वजह हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा था, लेकिन अब कोलकाता पुलिस ने केके की मौत के मामले में केस दर्ज किया है. खबर है कि कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया था. कहा गया था कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है. लेकिन डॉक्टरों ने कहा था कि पोस्टमोर्टम के बाद ही केके के निधन की असली वजह बताई जा सकती हैं. अब खबर है कि केके के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं.
    जानकारी के अनुसार कोलकाता के न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में गायक केके की अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस केके के परिवार के आने का इंतजार कर रही है. परिवार का कंसेंट मिलने और बॉडी की पहचान के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा.

    एसएसकेएम अस्पताल के अनुसार शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर ली गई है. पोस्टमार्टम के बाद गायक का पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया जाएगा और निधन कैसे हुआ इसका खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अधार पर ही किया जाएगा. केके की पत्नी और बेटा कोलकाता पहुंच रहे हैं, जिसके बाद पुलिस उनका बयान भी लेगी. पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे पता चल सके कि मौत का कारण क्या था.

    गौरतलब है कि बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद निधन हो गया. केके मंगलवार को महज 53 साल की उम्र में अपने फैंस को रुलाकर दुनिया को अलविदा कह गए. दिल्ली में जन्में केके की मंगलवार को एक कॉन्सर्ट के दौरान तबीयत बिगड़ी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.