Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ-2021 का आयोजन 2 से 5 जनवरी तक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार

    रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ-2021 का आयोजन 2 से 5 जनवरी तक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नये वर्ष के प्रथम सप्ताह में नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिक से अधिक मोतियाबिन्द रोगियों के ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित है। रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ-2021 का आयोजन 2 से 5 जनवरी तक किया जायेगा, जिसमें 2 जनवरी को नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन एवं उनके आंखों की जांच कर मोतियाबिन्द ग्रस्त ऑपरेशन योग्य उपयुक्त नेत्र रोगी का चयन किया जायेगा, जिनका कोविड-19 टेस्ट भी किया जायेगा, जिसके साथ ही कोविड-19 से मुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन शुरु किया जायेगा। जो 3 एवं 4 जनवरी को लगातार नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जायेगा। इस अभियान में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मलय द्विवेदि, डॉ. कुमार साकेत, डॉ. विवेक केडिया एवं उनकी पूरी टीम मिलकर मोतियाबिन्द ग्रस्त लोगों के आंखों का अंधियारा दूर करेगी। शिविर के संयोजन रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह द्वारा किया जायेगा तथा संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह करेंगे, उन दोनों ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र ज्योति महायज्ञ को लेकर एक साधारण उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन 2 जनवरी को शिविर स्थल बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में किया जायेगा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, समाजसेवी गोविन्द प्रसाद दोदराजका, बेली बोधनवाला, श्रीमती उर्मिला देवी, श्री रमेश अग्रवाला शामिल होकर इस शिविर का उद्घाटन करेंगे। उन्होने कहा कि मोतियाबिन्द से अंधापन दूर करने के इस अभियान को कोरोना संक्रमण काल के दौरान नुकसान हुआ, जिससे सैकड़ों लोगों के आंखों का ऑपरेशन नहीं किया जा सका, नेत्र ज्योति महायज्ञ के साथ आने वाले शिविरों में इस नुकसान को पाटने का प्रयास होगा ताकि हर जरूरतमंद की आंखों का समय पर ऑपरेशन हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएसएलपीएस के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सौजन्य से उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा “पलाश ब्रांड” का अनावरण किया गया
    Next Article श्री विकास तिर्की ने 11वें जिला आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में निवर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी से पदभार ग्रहण किया

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.