Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कीताडीह: चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर श्री शिव शिव मंदिर में स्थानीय लोगों ने की पूजा अर्चना , बालाजी से सफल लैंडिंग की कामना
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    कीताडीह: चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर श्री शिव शिव मंदिर में स्थानीय लोगों ने की पूजा अर्चना , बालाजी से सफल लैंडिंग की कामना

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर : पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर जहां एक ओर हर्ष का माहौल है वहीं दूसरी तरफ बुधवार को सफलतापूर्वक चंद्रयान तीन लैंडिंग कर जाए इसके लिए देश के कोने कोने में देशवासियों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही इसी क्रम में जमशेदपुर के कीताडीह स्थित श्री शिव शिव मंदिर में स्थानीय लोगों ने पूजा अर्चना कर बालाजी से सफल लैंडिंग की कामना की

     

     

     

    अंतरिक्ष केंद्र शार श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को चंद्रयान 3 अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुआ जोकि बुधवार यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट में लैंडिंग करेगा और फिर इतिहास के पन्नों में भारत देश का नाम दर्ज हो जाएगा, इससे पूर्व दो बार असफल परीक्षण से देशवासियों में निराशा उत्पन्न हुई थी पर इस बार चंद्रयान 3 सफलता के करीब करीब पहुंच चुका है, पूरे विश्व की नजर चंद्रायन 3 के सफल लैंडिंग पर टिकी हुई है, चंद्रयान-3 को सफलता हाथ लगे इसे लेकर पूरे देश के कोने कोने में पूजा अर्चना कर लोग भगवान से सफल लेंडिंग की कामना करते नज़र आ रहे है ऐसा ही दृश्य जमशेदपुर के किताडीह में देखने को मिला, श्री शिव मंदिर परिसर में मंगलवार देव शाम से ही स्थानीय लोग भगवान भोलेनाथ और बालाजी की पूजा अर्चना कर इसकी सफलता के लिए दुआएं मांगी

     

     

     

    बड़ों से लेकर बच्चों में एक गजब सी उत्साह देखी जा रही थी भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र देश भक्ति के रंग में पटा पड़ा था इतना ही नहीं छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में तिरंगा झंडा साथ ही साथ चंद्रयान 3 की तस्वीर देश भक्ति का अलग ही जज़बा बयां कर रहा था, भगवान के समक्ष सर झुकाए हर कोई अपने देश के नाम को इतिहास के पन्नों में दर्ज करने के लिए प्रार्थना कर रहे थे, 5 से 6 वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद देश के वैज्ञानिकों का प्रयास सफल हो, किसी तरह की कोई अड़चन इस लैंडिंग में ना आए इसे लेकर हर एक व्यक्ति अपनी बात ईश्वर के समक्ष रख आराधना में लीन नजर आ रहे थे, स्थानीय निवासी महेश अग्रवाल ने बताया कि आज सभी आराध्य देव के पास पहुंच चंद्रयान तीन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि चंद्रयान-3 पूरी तरह से सफल होगा

     

     

     

    मंदिर परिसर में पुरोहित द्वारा मंत्र उच्चारण कर भगवान भोलेनाथ और भगवान बालाजी से चंद्रयान 3 के रास्ते में आने वाले हर अड़चन को दूर करने की प्रार्थना की गई, मंदिर में प्रतिष्ठित प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के साथ साथ चंद्रायन 3 के तस्वीर की भी पूजा अर्चना की गई, आज भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है ऐसे में चंद्रयान-3 की सफलता भारत के गौरव को चार चांद लगाएगी, पूजा अर्चना में शामिल स्थानीय निवासी संदीप शर्मा ने कहा कि दो बार की असफलताओं से मन में एक डर है हर अनहोनी को दूर भगवान भोलेनाथ करते हैं भगवान बालाजी करते हैं आज उन्हीं के शरण में स्थानीय लोग पहुंचकर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं उन्होंने कहा कि बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग होगी रूस अमेरिका और चीन के बाद भारत देश का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा उन्होंने कहा हर संकट को दूर करने वाले भगवान भोलेनाथ और भगवान बालाजी अपने भक्तों के प्रार्थना को अवश्य स्वीकार करेंगे और हम विजई होंगे

    देश के वैज्ञानिकों का कठिन परिश्रम और देशवासियों की दुआएं साफ दर्शा रही है कि chandrayaan-3 पूरी तरह से सफल होगा पूरे विश्व में भारतवर्ष का नाम होगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पाकिस्तानी सीमा हैदर ने रखा व्रत, राधे-राधे करते हुए मांगी दुआ
    Next Article मोख्यतियारपुर चौक से 11वर्षीय सुभम हुआ गायब इसकी थाने में दी जानकारी ।

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.