Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनन्य भाव का कीर्तन है “बाबा नाम केवलम् ” कीर्तन
    Breaking News जमशेदपुर धर्म

    अनन्य भाव का कीर्तन है “बाबा नाम केवलम् ” कीर्तन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अनन्य भाव का कीर्तन है “बाबा नाम केवलम् ” कीर्तन

    आनंद मार्ग की ओर से 5 यूनिट रक्तदान, पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 20 मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन लैंस प्रत्यारोपण एवं 50 फलदार पौधों का वितरण

    जब भक्त भगवान के महिमा का गुणगान करते हैं तो इसे ‘कीर्तन’ कहते हैं।

    ‘ बाबा नाम केवलम्’ हरिनाम है जो इसका जप करता है वही सबसे ज्यादा बुद्धिमान है*

     

    आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदरा , मांझी टोला एवं पटमदा देहात क्षेत्र में ” बाबा नाम केवलम्” कीर्तन का गायन किया गया दूसरी और ब्लड सेंटर में 5 यूनिट रक्त दान एवं दो दिन में लगभग 20 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण पूर्णिमा नेत्रालय में कराया गया एवं ग्रामीणों के बीच लगभग 50 फलदार पौधे का वितरण किया गया ।

     

    लोगों को संबोधित करते हुए सुनील आनंद ने कहा कि – भक्तों ने भगवान का नामकरण किया। उसके बाद भगवान ‘नामी’ कहलाये। क्योंकि उनको नाम दिया गया। जब हम किसी को उसके नाम लेकर बुलाते हैं तो भीड़ में भी वही उत्तर देता है। इस प्रकार इस प्रकार भगवान कहते हैं भक्तों को कि तुमने मुझे नाम देकर नामी बना दिया। किन्तु पहले मैं सर्वशक्तिमान था कि लेकिन अब तो मैं नामी बन गया। भक्त कहता है कि ऐसा नहीं है, प्रभु! भक्त कहता है तुम से तुम हो तभी तो मैं हूँ। तुम न होते तो ये कैसे अस्तित्व में आता। भक्त कहता है कि तुम महान हो । भगवान भक्त को महान कहते हैं। भक्त और भगवान के बीच यह लडाई चली आ रही है। जब भक्त भगवान के महिमा का गुणगान करते हैं तो इसे ‘कीर्तन’ कहते हैं। वह गाता है, नाचता है, रोता है, कीर्तन करने के दौरान भक्त का हृदय भक्ति भाव से भर जाता है।
    क्योंकि परमपुरुष आनन्दघन सत्ता हैं।

     

     

    “बाबा नाम केवलम् ” अनन्य भाव का कीर्तन है

    नामी परमपुरुष को कहा गया है। नाम, नामी से बड़ा होता है। हरि भगवान का नाम है। भगवान भक्तों के पाप को चुपके से हरण कर लेते हैं इसलिए उन्हें हरि कहा जाता है। यहाँ वे चौर्य का कार्य करते हैं। वे भक्तों के संस्कारों को चुरा लेते हैं।
    ‘बाबा नाम केवलम्’ कीर्तन करने को कहा गया। इससे मनुष्य के जन्मोजन्मान्तर के संस्कारगत पाप राशि दग्ध हो जाता है। कहा गया है कि एक बार “बाबा नाम केवलम’ समर्पण भाव से यदि करे तो उसके समस्त पाप- – राशि नष्ट हो जायेंगे।

     

    बाबा नाम’ हरिनाम है। जो इसका जप करता है वही सबसे ज्यादा बुद्धिमान है। कीर्तन से पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, सजीव व निर्जीव सभी प्रभावित होते हैं। सभी इसका आनन्द लेते हैं। जो भी इसे सुनेगा उनका मन पवित्र होगा । इसलिए खूब कीर्तन करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दीपावली की रौनक, बाजारों में ग्राहकों की लगी भीड़
    Next Article अकाल तख्त के फरमान का सत्कार करते हुए एक नवंबर को कृत्रिम सजावट के बजाय केवल घी के दिये जलायें: सीजीपीसी

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.