Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकलांगता पेंशन के नए नियमों को लेकर केंद्र पर भड़के खरगे, बोले- देश के सैनिकों के साथ विश्वासघात किया
    Breaking News Headlines राजनीति

    विकलांगता पेंशन के नए नियमों को लेकर केंद्र पर भड़के खरगे, बोले- देश के सैनिकों के साथ विश्वासघात किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विकलांगता पेंशन के नए नियमों को लेकर केंद्र पर भड़के खरगे, बोले- देश के सैनिकों के साथ विश्वासघात किया
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए विकलांगता पेंशन के नियमों में जो बदलाव किया है, वह देश के सैनिकों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पूर्व सैनिकों की शिकायतों के निवारण के मकसद से एक ‘पूर्व सैनिक आयोग’ का गठन किया जाए। खरगे ने विकलांगता पेंशन नियमों में बदलाव की खबर का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हमारे बहादुर सशस्त्र बलों के लिए नये विकलांगता पेंशन नियमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी  का फर्जी राष्ट्रवाद एक बार फिर दिखाई दे रहा है!”उन्होंने आरोप लगाया, “लगभग 40 प्रतिशत अधिकारी विकलांगता पेंशन के साथ सेवानिवृत्त होते हैं और वर्तमान नीति परिवर्तन पिछले कई अदालती निर्णयों, नियमों और स्वीकार्य वैश्विक मानदंडों का उल्लंघन होगा।” खरगे ने कहा कि ‘ऑल इंडिया एक्स-सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन’ ने मोदी सरकार की इस नयी नीति का कड़ा विरोध किया है, जो असैन्य कर्मचारियों की तुलना में सैनिकों को नुकसान पहुंचाती है।

     

     

    केंद्र के पास हमारे सैनिकों के लिए धन नहीं
    उन्होंने दावा किया, “जून 2019 में मोदी सरकार इसी तरह के विश्वासघात के साथ सामने आई थी, जब उसने घोषणा की थी कि वह विकलांगता पेंशन पर कर लगाएगी! मोदी सरकार हमारे जवानों, पूर्व सैनिकों और दिग्गजों के कल्याण के खिलाफ काम करने की आदतन अपराधी है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ इस बात की स्पष्ट स्वीकारोक्ति है कि मोदी सरकार के पास हमारे सैनिकों के लिए धन नहीं है।

     

     

    पूर्व सैनिक आयोग बनाने की मांग
    उन्होंने दावा किया, “वन रैंक, वन पेंशन-2 (ओआरओपी-2) में बड़े पैमाने पर विसंगतियां हैं। शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत बहादुरी से देश की सेवा करने वाले हमारे जवानों से चिकित्सा लाभ/पेंशन छीन लिया गया। आयुध कारखाना बोर्ड का निजीकरण किया गया।” खरगे ने कहा, “कांग्रेस पार्टी पूर्व सैनिकों की शिकायतों को दूर करने के लिए जल्द से जल्द एक पूर्व सैनिक आयोग बनाने की अपनी मांग दोहराती है।”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने छत्तीसगढ़ में कहा- कांग्रेस और इसके घमंडिया साथी गुस्से में, महिला आरक्षण के बहाने विपक्ष पर साधा निशाना
    Next Article JAMSHEDPUR:सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के पहले दिन उमड़े लोग, अपोलो अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों ने की ग्यारह सौ से अधिक लोगों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श के साथ मिली दवाइयां, कोरोना वारियर्स को हुए सम्मानित

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.