पटना में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, केतन राज हुए सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पटना में आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन उत्साह और गर्व के साथ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम द ईगल व्यू ट्रेनिंग सेंटर सम्पतचक, पटना में आयोजित किया गया, जिसमें मधुबनी जिले से लगभग 100 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में मधेपुर प्रखंड के केतन राज को आपदा मित्र के रूप में सम्मानित किया गया। उनके साथ अन्य प्रतिभागी प्रदीप कुमार महतो, राघव कुमार झा, रानी झा, पूजा कुमारी, लालू यादव, मोहम्मद इम्तियाज आलम, चंदन कुमार यादव, विकास कुमार, लालन कुमार मंडल, मोहम्मद अतिकूल रहमान, अंजली कुमारी एवं सरिता कुमारी ने भी सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, भूकंप, सरक सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की विशेष जानकारी दी गई। अब ये सभी प्रशिक्षित आपदा मित्र अपने-अपने गांव, शहर, समाज, प्रखंड एवं जिले में आपदा से बचाव एवं जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में एसडीआरएफ के अनुभवी प्रशिक्षकों रूपेश कुमार, खोखो कुमार, सचिदानंद, अन्नू कुमारी एवं मनोज कुमार ने मार्गदर्शन प्रदान किया और प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आपदा के समय सजग, सक्षम एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

