Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.49% पर पहुंची, सब्जियों की महंगाई दर 11% से बढ़कर 36% हुई
    Breaking News Business Headlines

    देश में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.49% पर पहुंची, सब्जियों की महंगाई दर 11% से बढ़कर 36% हुई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. खराब मौसम और सब्जियों के महंगे होने से सितंबर महीने में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.49 प्रतिशत पर पहुंच गई है. अगस्त में ये 3.65 प्रतिशत पर थी. यह 9 महीने के उच्चतम स्तर है.वहीं, खाद्य महंगाई दर 5.66 प्रतिशत से बढ़कर 9.24 प्रतिशत हो गई है. शहरी महंगाई भी महीने-दर-महीने आधार पर 3.14 प्रतिशत से बढ़कर 5.05 प्रतिशत हो गई. ग्रामीण महंगाई 4.16 प्रतिशत से बढ़कर 5.87 प्रतिशत पर पहुंच गई.

     

     

    सितंबर 2023 में खाद्य महंगाई 5.66 प्रतिशत थी, अब 9.24% पर आई

    महंगाई के बास्केट में लगभग 50 प्रतिशत योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है. इसकी महंगाई महीने-दर-महीने आधार पर 5.66 प्रतिशत से बढ़कर 9.24 प्रतिशत हो गई है. वहीं एक साल पहले अगस्त 2023 में खाद्य महंगाई 6.62 प्रतिशत रही थी. यानी, सालाना आधार पर भी ये बढ़ी है.

     

     

    महंगाई ऐसे प्रभावित करती है

    महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है. उदाहरण के लिए यदि महंगाई दर 6त्न है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का मूल्य सिर्फ 94 रुपए होगा. इसलिए महंगाई को देखते हुए ही निवेश करना चाहिए. नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी.

    महंगाई कैसे बढ़ती-घटती है?

    महंगाई का बढ़ना और घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है. अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे. ज्यादा चीजें खरीदने से चीजों की डिमांड बढ़ेगी और डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं होने पर इन चीजों की कीमत बढ़ेगी. इस तरह बाजार महंगाई की चपेट में आ जाता है. सीधे शब्दों में कहें तो बाजार में पैसों का अत्यधिक बहाव या चीजों की शॉर्टेज महंगाई का कारण बनता है. वहीं अगर डिमांड कम होगी और सप्लाई ज्यादा तो महंगाई कम होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUSA और ब्रिटेन के 3 अर्थशास्त्रियों को इकोनॉमिक्स का नोबेल, ये थ्यौरी समझाई थी
    Next Article आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, पुलिस मुख्यालय में हमला होने से 3 की मौत

    Related Posts

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.