Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, पुलिस मुख्यालय में हमला होने से 3 की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, पुलिस मुख्यालय में हमला होने से 3 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लाहौर. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने से पहले वहां आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है. उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकी घटना की खबर है, जहां आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जिला पुलिस मुख्यालय पर हमला किया है.

     

     

    सूत्रों के हवाले से बताया कि हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मी मारे गए हैं. उच्च पदस्थ पुलिस सूत्र एजेंसी को बताया कि परिसर पर हमला हुआ है, जिसमें जिला पुलिस मुख्यालय और एक आवासीय परिसर दोनों हैं. एजेंसी के अनुसार हमलावरों, जिनमें आत्मघाती हमलावर भी शामिल हैं, को इलाके में घेरा गया है. पुलिस ने तीन हमलावरों को मार गिराया. इधर, पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान इस्लामाबाद में नियोजित विरोध प्रदर्शन को विफल करने के लिए पंजाब प्रांत में इमरान खान की पार्टी के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने मंगलवार को शुरू होने वाले दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान राजधानी के डी-चौक पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी.

     

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने प्रांत के विभिन्न हिस्सों में पीटीआई के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि लाहौर और सरगोधा से 50-50 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फैसलाबाद, झांग, गुजरात और गुज्जर खान से अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर के दौरे से संबंधित अधिक जानकारी देते हुए एजेंसी ने बताया कि इस्लामाबाद पहुंचने के तुरंत बाद विदेश मंत्री एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा आयोजित भोज में शामिल हो सकते हैं. दोनों पक्षों ने पहले ही शिखर सम्मेलन के दौरान जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार के बीच किसी भी द्विपक्षीय वार्ता से इनकार कर दिया है. बता दें कि करीब नौ वर्षों में यह पहली बार होगा, जब भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.49% पर पहुंची, सब्जियों की महंगाई दर 11% से बढ़कर 36% हुई
    Next Article झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को होगी मतगणना

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.